Popular Posts

शव को मोक्ष धाम तक पहुंचाएगा वातानुकूलित मुक्ति रथ रोटरी ने दी 5 लाख की राशि, 35 अन्य लोगों ने किया सहयोग

शव को मोक्ष धाम तक पहुंचाएगा वातानुकूलित मुक्ति रथ रोटरी ने दी 5 लाख की राशि, 35 अन्य लोगों ने किया सहयोग

जीवन के सबसे काले अध्याय अर्थात मौत के बाद शव को दाह संस्कार स्थल तक पहुंचाने और मृतक के परिजनों को सहूलियत प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब में 10 लाख की लागत से मुक्ति रथ वाहन उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इससे एक ओर जहां मृत व्यक्ति के परिजनों को सिर्फ एक फोन कॉल पर यह सुविधा उनके दरवाजे पर उपलब्ध हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर जीवन के अंतिम यात्रा में मृत आत्मा के साथ उनके परिजन भी एक ही वातानुकूलित वाहन में बैठकर दाह संस्कार स्थल तक जा पाएंगे । यह वाहन विशेष डिजाइन से तैयार किया गया है। जिसमें शव रखने के लिए अलग तरह से एक विशेष जगह बनाई गई है । वहीं वाहन में शव के पास ही उनके खास परिजनों को बैठने के लिए भी स्थान उपलब्ध कराए गया है।

रोटरी के सहयोग से कई जिलों में बहाल होगी यह सुविधा
जानकारी के अनुसार, रोटरी के सहयोग से ऐसा मुक्ति रथ बिहार के सभी शहरों को उपलब्ध हो रहा है। इस मुक्ति रथ का संचालन मुक्तिधाम समिति बेतिया करेगी। इस मुक्ति रथ के लिए विशेष सहयोग राज कुमार ,प्रेम कुमार सोमानी और नगरसभापति श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया द्वारा किया गया है।

चार सदस्यीय कमेटी करेगी मॉनिटरिंग

इस वाहन की सुविधा को जरूरतमंद आम आवाम तक उपलब्ध कराने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। इसमें दो सदस्य मुक्तिधाम सेवा समिति के और 2 सदस्य रोटरी की ओर से शामिल किए जाएंगे। बता दे कि टाटा मोटर्स से जुड़े पटना के मौर्य मोटर्स की ओर से इस वाहन को विशेष रूप में तैयार किया गया है। वाहन के चारों ओर शीशे का कवर लगाया गया है ताकि इस पर रखे गए चौक आदर्श रास्ते के आसपास खड़े लोग आसानी से कर सके।

3 से 4 दिन में उपलब्ध हो जाएगी यह सुविधा
बता दें कि रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल और रोटरी डिस्टिक गवर्नर गोपाल खेमका के सहयोग से बेतिया वासियों के लिए यह मुक्ति रथ वाहन आने वाली सोमवार तक उपलब्ध हो जाएगा । यह पूर्णत वातानुकूलित है। इसकी कीमत लगभग 10 लाख की गई है। जिसमें से 5 लाख की राशि रोटरी क्लब की ओर से दिया जाएगा। वहीं शेष पांच लाख की राशि आम लोगों के सहयोग से इकट्ठा की गई है। राशि सहयोग करने वाले लोगों की संख्या लगभग 35 है । इनमें तीन व्यक्तियों ने 1-1 लाख की सहयोग राशि प्रदान की है । इस मुक्ति रथ का एक मिनिमम चार्ज रखा जाएगा। जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति सेवा ले सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Air-conditioned Mukti Rath Rotary will bring the dead body to Moksha Dham, the amount of 5 lakhs, 35 others supported


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/air-conditioned-mukti-rath-rotary-will-bring-the-dead-body-to-moksha-dham-the-amount-of-5-lakhs-35-others-supported-127463146.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/30/30bettiah-17_1593535558.jpg

0 Response to "शव को मोक्ष धाम तक पहुंचाएगा वातानुकूलित मुक्ति रथ रोटरी ने दी 5 लाख की राशि, 35 अन्य लोगों ने किया सहयोग"

Post a Comment