Popular Posts

डॉ. शेखर बनाए गए सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक

डॉ. शेखर बनाए गए सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक

डीएम कौशल कुमार के आदेश पर डॉ. शेखर प्रसाद विश्वास को सदर अस्पताल सहरसा का नया उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। डीएम ऑफिस से जारी आदेश में कहा गया है कि सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या के निराकरण हेतु मत्स्यगंधा से लाए गए मिट्टी का समतलीकरण कराने का आदेश सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ. रविन्द्र मोहन को दिया गया था। इनके द्वारा इस संबंध में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। फलस्वरूप बारिश के कारण अस्पताल परिसर की स्थित नारकीय हो गई है। ऐसी परिस्थिति में रोगियों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसी मामले में पूर्व के उपाधीक्षक पर कार्रवाई की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/dr-shekhar-appointed-as-new-deputy-superintendent-of-sadar-hospital-127463604.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/30/

0 Response to "डॉ. शेखर बनाए गए सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक"

Post a Comment