डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ाना घातक
जाप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केन्द्र सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल के मूल्य में हुई वृद्धि के विरोध में स्कॉर्पियो को रस्सी के सहारे खींचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों की पहले से आर्थिक स्थिति दयनीय है। ऐसे में डीजल पेट्रोल की कीमतों में केन्द्र सरकार द्वारा की गई वृद्धि जनविरोधी है। राज्य के डबल इंजन की सरकार लोगों की अपेक्षा पर खरी नही उतरी है। वहीं जिला उपाध्यक्ष दिलखुश ठाकुर ने कहा कि लॉक डाउन के कारण पहले से ही लोगों की माली हालत चरमराई हुई है। ऐसे में केन्द्र सरकार ने डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर जनता को महंगाई की भट्ठी में झोंकने का काम किया है। प्रदर्शन में सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, हरेराम यादव, पवन कुमार यादव, रेणू भारती, रामचंद्र राय, अमन कुमार, राजेश्वर पासी, लक्ष्मण राय, देशम कुमार, देवेश कुमार राम सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/diesel-petrol-price-hike-is-fatal-127459837.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/orig_ygighpu_1593451903.jpg
0 Response to "डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ाना घातक"
Post a Comment