Popular Posts

मीरगंज बाजार चार दिन से बंद, रोजाना एक से 2 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

मीरगंज बाजार चार दिन से बंद, रोजाना एक से 2 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

मीरगंज बाजार को स्थानीय प्रशासन के द्वारा सील बंद करने के चौथे दिन बंद का असर रहा। प्रभावित क्षेत्रों में गतिविधियां ना के बराबर रहीं और शहर में लोग कम दिखे। शहर में स्थित मुख्य बाजारों के बंद रहने के कारण व्यवसायिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित रही। वहीं बैरिकेडिंग के कारण बाहर से आए लोग भी वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

हर में सिर्फ राशन, दवाएं और फल सब्जियों की दुकानें ही खुली हुई हैं जबकि अन्य दुकानें पूरी तरह से बंद करा दी गई है। बंद के कारण शहर के गल्ला मंडी ,कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली, स्वर्ण से जुड़े व्यवसाय समेत थोक बाजार के सभी गतिविधिया ठप पड़ गई है। शहर के व्यवसायियों ने बताया कि बाजार के सील बंद होने के कारण रोजाना दो से तीन करोड़ के बीच की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
शहर के व्यापारियों ने जताई ना खुशी
लॉकडाउन के कई फेज के गुजरने के बाद अब दुबारा शहर को बंद किए जाने से मीरगंज के व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति चरमराने लगी है। शहर के व्यवसाई अब इस फैसले पर सवाल उठाते हुए देखे जा रहे हैं। शहर के व्यवसायियों का कहना है कि अन्य शहरों में प्रभावित क्षेत्र के गलियों को ही सील बंद किया जा रहा हैं। जबकि यहां पर पूरे बाजार को बंद किया गया है। शहर के व्यवसायियों ने नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों पर इसके खिलाफ आवाज बुलंद करना भी शुरू कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/mirganj-market-closed-for-four-days-one-to-two-crore-business-affected-daily-127459830.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "मीरगंज बाजार चार दिन से बंद, रोजाना एक से 2 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित"

Post a Comment