कई दुकानदार पॉजिटिव, कम्युनिटी स्प्रेड जैसे बन रहे हैं हालात
जिले के 18 ऐसे कोरोना वायरस के संक्रमित मिले हैं जो जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दिए हैं। ये कोरोना पॉजिटिव ऐसे हैं, जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सभी स्थानीय हैं। उनके शरीर में यह संक्रमण कैसे पहुंचा, पता नहीं चल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी इसका पता लगाने में विफल है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि इन मरीजों की ट्रैवल या कोई कंटेन्ट हिस्ट्री नहीं है तो क्या जिला कम्युनिटी ट्रांसमिशन की ओर बढ़ रहा है।
वायरस की चपेट में ज्वेलरी विक्रेता, कपड़ा व्यवसायी, होटल व आर्केस्ट्रा संचालक से लेकर खोमचा लगाने वाले दुकानदार तक आ गए हैं। संक्रमण का यह केस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। सोमवार को डीएम अरशद अजीज ने इस पर चिंता जताते हुए लोगों को सतर्क व सावधान रहने को कहा।
इन मरीजों की नहीं मिल रही ट्रैवल हिस्ट्री
जिले में अभी तक जो भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, उसमें सभी की कोई न कोई हिस्ट्री मिली है। पिछले पांच दिनों से जो कोरोना के 18 पॉजिटिव मरीज मिले है। इनकी हिस्ट्री का पता लगाया गया तो उसमें कुछ नहीं मिला। इसी तरह इवीएम सिलिंग के दौरान बसडिला के दो मजदूरों में पॉजिटिव पाए गए। इसी प्रकार कुचायकोट में 6, गोपालगंज में 8 हथुआ में 2, मांझा और शहर में मिले 18 मरीज घर से बाहर गए ही नहीं। फिर भी वे पॉजिटिव हो गए।
मेडिकल यूनिट ऐसे मरीजों के इलाकों में कर रही सैंपलिंग
18 मरीजों की संक्रमण को देखकर संभावना है कि जिले में कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज की तरफ बढ़ रहा है। इसी उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट बनाई गई है। इन मरीजों के इलाके में अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग की जा रही है और कोरोना की जांच कराई जा रही है। आज भी चार जगहों पर 400 लोगों की जांच कराई जा रही हैं।
बाजारों में घुम रहा है कोरोना
एक सप्ताह से बाजार से लेकर चौक चौराहे पर मेडिकल यूनिट टीम ने दुकानदारों से साथ बाजार आने वाले लोगों का सैंपल जांच किया जा रहा है। जिसमें दुकानदार भी संक्रमित पाए जा रहे है। वैसे लोग भी पाए गए है। जिन्हें बाजार के सिवा कहीं गए ही नहीं है।
अभी तक 281 कोरोना के मिले मरीज
लॉकडाउन के दौरान 23 मार्च से लेकर 31 मई तक यानी 70 दिन में जिले में कोरोना के 108 मरीज मिले थे। लेेकिन लोगों की लापरवाही के कारण अनलॉक के महज 28 दिन में ही 173 लोग संक्रमित हो गए।
जिला कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज की तरफ बढ़ रहा है। यह चिंता की बात है। 18 ऐसे मरीज मिले हैं, जिनकी का कोई कंटेन्ट हिस्ट्री नहीं मिल रही है। दुकानदारों और ग्राहकों का बिना मास्क लगाए बाजार में नहीं आने का आदेश है। जरूरत तभी घर से निकलें। वह भी पूरी सावधानी के साथ। -अरशद अजीज, डीएम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/many-shopkeepers-are-creating-conditions-like-positive-community-spread-127459842.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/3_1593451984.jpg
0 Response to "कई दुकानदार पॉजिटिव, कम्युनिटी स्प्रेड जैसे बन रहे हैं हालात"
Post a Comment