Popular Posts

शेखपुरा में दो दिनों से जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश

शेखपुरा में दो दिनों से जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश

जिले में मॉनसून प्रवेश के साथ ही पिछले दो दिनों से लगातार जिले के विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है और लोग बारिश का जमकर लुत्फ उठा रहे है। वहीं, मौसम विभाग के द्वारा पांच दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि इस दौरान मुख्यतः बादल छाये रहने के साथ भारी बारिश की संभावना हैं। जबकि तापमान में वृद्धि तथा अपेक्षित आद्रता में बढ़ोतरी रहने का अनुमान है।

साथ ही माध्यम गति की हवा चलने की संभावना रहेगी। कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी के मौसम विशेषज्ञ शबाना ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेंटीग्रेट व न्यूनतम तापमान में 22.1 डिग्री सेंटीग्रेट होगी। वहीं, अधिकतम अपेक्षित आद्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम अपेक्षित आद्रता 42 % रहने का अनुमान है। जबकि 6 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The district has been raining continuously for two days in Sheikhpura


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/the-district-has-been-raining-continuously-for-two-days-in-sheikhpura-127418226.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/101_1592349293.jpg

0 Response to "शेखपुरा में दो दिनों से जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश"

Post a Comment