कृषि, पशुपालन, केसीसी में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बैंक दें लोन: डीडीसी
जिला समाहरणालय के मंथन सभा कक्ष में डीएलसीसी की समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डीडीसी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने की। बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि, मत्स्य, पशुपालन, केसीसी में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लोन देना सुनिश्चित करें। सीडी रेशियों वर्तमान में 41 प्रतिशत है, जिसको कम-से-कम 45 प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। वहीं, जिला सेल्फ हेल्फ ग्रुप को लोन का मात्रा बढाने का भी निर्देश दिया गया। उन्होने कहा की सभी गांवों में कस्टमर केयर सेन्टर खोलना सुनिश्चित करें।
इससे लाभुको को 10000 रूपये की राशि इसी केन्द्र से निकालने की सुविधा हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 40 हजार किसान निबंधित हैं। सभी वांछित किसानो को केसीसी लोन सुलभ कराने का निर्देश दिया गया। प्रवासी नागरिको को हर संभव जीविका का साधन उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। इन्हें विभिन्न योजनाओ से आक्षादित करने के लिए भी कहा गया है। एलडीएम सुभाष भगत ने बताया कि कृषि क्षेत्र में 629.8 करोड़, मुद्रा 170.67 करोड, गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 328 करोड़ एवं अन्य क्षेत्रो में 80.02 करोड़ रुपया लोन देने का लक्ष्य रखा गया है।
लक्ष्य के अनुरूप लोन का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत जिला में 155 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसमें मात्र 48 आवेदनो को स्वीकृत किया गया है। इस पर उप विकास आयुक्त गंभीर आपत्ति दर्ज किया है और कहा की लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही गव्य विकास योजना के तहत 100 से अधिक को गायो को क्रय करने के लिए बैंक के द्वारा ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बैठक में एलडीएमसुभाष भगत, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन, जिला पशुपालन पदाधिकारी के साथ-साथ बैंको के सभी प्रबंधक उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/banks-should-give-loans-as-per-the-target-set-in-agriculture-animal-husbandry-kcc-ddc-127418231.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/
0 Response to "कृषि, पशुपालन, केसीसी में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बैंक दें लोन: डीडीसी"
Post a Comment