Popular Posts

ओडीएफ घोषित होने के बावजूद गगौर के 90 प्रतिशत घरों में नहीं है शौचालय: धर

ओडीएफ घोषित होने के बावजूद गगौर के 90 प्रतिशत घरों में नहीं है शौचालय: धर

जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड अंतर्गत गगौर पंचायत के रामगढ़ गांव में जनता की समस्या को लेकर एक बैठक किया गया एवं जन समस्या के निवारण को लेकर पहल किया गया। इस बाबत अखिल भारतीय सामाजिक न्याय एवं मंच के राष्ट्रीय महासचिव दुर्गा प्रसाद धर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंगलवार को रामगढ़ गांव में नहर की जमीन को अतिक्रमित कर एक व्यक्ति ने पूरे गांव का जल निकासी अवरुद्ध कर पूरी आबादी का जीवन नारकीय बना दिया है। जिससे गांव में संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

वहीं, गांव के 90 प्रतिशत घरों में अभी भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। गौरतलब है कि शेखपुरा जिला बहुत पहले ही ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद भी जिले के विभिन्न इलाकों में लोग खुले में शौच जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लगाए गए चापाकल भी इस गर्मी में सूख गया है। बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्र रास्ता विहीन एवं शौचालयहीनहोने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गांव के चारों ओर जलप्रलय रोकने के लिए आहार का निर्माण योजना के द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से किया गया है। जिसे गांव के एक ओर को पूरी तरह से खाली छोड़ दिया गया। जिससे बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश करने का खतरा भी है। इसके साथ ही जन समस्या के बैठक में लोगों ने बताया वृद्धा व विधवा पेंशन नहीं मिल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Despite being declared ODF, 90 percent of the houses in Gagaur do not have toilets: Dhar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/despite-being-declared-odf-90-percent-of-the-houses-in-gagaur-do-not-have-toilets-dhar-127418221.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/100_1592349249.jpg

0 Response to "ओडीएफ घोषित होने के बावजूद गगौर के 90 प्रतिशत घरों में नहीं है शौचालय: धर"

Post a Comment