डीएम ने अनुपस्थित निकासी और व्ययन पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका
डीएम ने अनुपस्थित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने एवं एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया। सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा दिए गए प्रतिवेदन की समीक्षा की गई एवं कार्यो के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने अग्रिम निकासी की गई राशि और सहायक अनुदान मद में निकासी की गई राशि का महालेखाकार कार्यालय से समायोजन कराने का निर्देश दिया गया।
बैंक खातों में संचित एवं अव्यवहत राशि को राज्य के समेकित निधि में जमा कराए। वित्त विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में विभिन्न विभागों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में संचालित वैसे बैंक खातों, जो वित्त विभाग के द्वारा आच्छादित नहीं है उनको बन्द कर, उसमें संचित राशि राज्य के समेकित निधि में 29 जून तक जमा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीसी वर्षा से अपर अनुमंडल पदाधिकारी रमीज फहमी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/dm-stopped-absentee-withdrawals-and-one-day-salary-of-business-executives-127448700.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/26/
0 Response to "डीएम ने अनुपस्थित निकासी और व्ययन पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका"
Post a Comment