1000 वोटर पर बनाया जाएगा 1 मतदान केंद्र
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच राज्य में विधानसभा आम चुनाव 2020 को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से जून तक जिले के सभी 7 विधान सभा में मौजूद मतदान केंद्रो का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद 1929 मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन जारी है। इस बार प्रत्येक 1000 मतदाता पर एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। जिससे मतदान केंद्रों की संख्या 13 सौ से अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में जिले के 35 लाख मतदाताओं के लिए 7 विधानसभा क्षेत्र में 1929 मतदान केंद्र मौजूद है।
बूथ सत्यापन का कार्य है जोरो पर
जिले में मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य अंतिम दौर में है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है और ससमय मतदान केंद्रों के स्थिति के बारे में जांच रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक 1000 मतदाता पर एक मतदान केंद्र बनाने से जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या लगभग 4 हजार से अधिक हो जाएगी। जहां भीड़भाड़ के बिना शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराया जा सकेगा। चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से ईवीएम का प्रथम स्तरीय जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। एक टीम हेड सहित 11 मास्टर ट्रेनर रखे गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/1-polling-station-to-be-built-on-1000-voters-127448702.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/26/
0 Response to "1000 वोटर पर बनाया जाएगा 1 मतदान केंद्र"
Post a Comment