Popular Posts

डिप्रेशन में आकर युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या, नगर थाना क्षेत्र के नया टोला की घटना

डिप्रेशन में आकर युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या, नगर थाना क्षेत्र के नया टोला की घटना

नगर थाना क्षेत्र के नया टोला मोहल्ले मे एक युवक ने डिप्रेशन में आकर घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक नया टोला निवासी विनोद महतो का इकलौते पुत्र प्रतीक कुमार इंटरमीडिएट का छात्र है। परिजन ने बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बहुत बड़ा फैन था।

सुशांत के मौत के बाद वह काफी डिप्रेशन में चला गया था। और घर में अपने पिता माता से हमेशा सुशांत के आत्महत्या के बारे में पूछा करता था। परिजन ने उसे काफी समझाया। लेकिन सुशांत की मौत के बाद प्रतीक को काफी गहरा सदमा लगा। गुरुवार की शाम अपने दादा जी को चाय देने के बाद ऊपर वाले कमरे में जाकर बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है लेकिन पुलिस को सूचना दे दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/man-hanged-in-depression-after-committing-suicide-incident-of-new-hamlet-of-city-police-station-area-127448698.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/26/

0 Response to "डिप्रेशन में आकर युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या, नगर थाना क्षेत्र के नया टोला की घटना"

Post a Comment