संयुक्त कृषि कार्यालय में गंदगी देख भड़के डीएम; कहा- करोड़ों की लागत से बने भवन काे बर्बाद न करें
बाजार समिति रोड स्थित संयुक्त कृषि कार्यालय का डीएम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम अमन समीर ने संयुक्त कृषि कार्यालय के सभी कमरों व कार्यालयों का जायजा लिया। डीएम के साथ डीडीसी अरविंद कुमार व जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय भी मौजूद थे। जैसे ही डीएम ने भवन में प्रवेश किया, उन्होंने कार्यालय के बीचोंबीच स्थित खाली पड़े स्थान पर गंदगी देखी।
जिसे देख वह भड़क उठे। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानंद चक्रवर्ती को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करके इस भवन का निर्माण कराया है। कम से कम इसकी सफाई की जिम्मेदारी तो आप लोग उठाएं। पूरे परिसर व दीवारों पर मकड़ों के जाले लटक रहे हैं। इस सुंदर भवन को बर्बाद न करें। इसके सौंदर्यीकरण पर ध्यान दें।
भवन के परिसर को सजाने के दिए टिप्स
डीएम ने परिसर को फूलों व सजावटी पौधों से सजाने का निर्देश दिया। कहा कि अगली बार जब इस भवन का निरीक्षण से पहले पूरा परिसर चकाचक करा लें। डीएम ने निरीक्षण के दौरान कई कर्मियों को बिना मास्क के देखा। जिसे देखते ही वह आग बबुला हो उठे। उन्होंने कहा कि यहां पर लोगों का आना जाना लगा रहता है, बिना मास्क के कोई भी कर्मी कार्यालय में प्रवेश नहीं करना चाहिए। साथ ही, कार्यालय में कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बैठाएं।
सामनों को रखने के लिए शेल्फ का करें इस्तेमाल
उसके बाद डीएम ने हेल्प काउंटर का निरीक्षण किया। जहां एक कर्मी रजिस्टर लेकर बैठा हुआ था। उसके पीछे कई किताबें और पैम्पलेट फेंके पड़े थे। जिसे देख डीएम ने नाराजगी जताई। कृषि पदाधिकारी ने डीएम को बताया कि यह किताबें किसानों के बीच बांटने के लिए रखी हुई हैं। जिसका वितरण जल्द करा दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि कार्यालयों में सामान को रखने के लिए शेल्फ का इस्तेमाल करें। इससे कार्यालय सुंदर दिखता है। उसके बाद डीएम उपरी तल्लों पर बने कार्यालय का मुआयना करने पहुंचे। डीएम ने सभी जगहों का बहुत ही बारीकी से जांच किए।
कर्मियों ने परिसर को स्वच्छ रखने का दिया आश्वासन: सीढ़ियों की गंदगी देख, उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से सवाल किया कि क्या इस भवन को साफ करने के लिए अलग से संविदा निकालनी पड़ेगी। जिसके लिए विभाग के कर्मियों ने माफी मांगी। साथ ही, कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पाया कि एक कमरे में पलंग व बिस्तर लगाया गया है। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस कमरे में बाहर से आए अधिकारियों व कर्मियों के लिए जरूरत के अनुसार ठहरने की व्यवस्था की गई है।
डीएम ने जाने मिट्टी जांच के तरीके: इस क्रम में डीएम ने मिट्टी जांच प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंडों से लाए गए मिट्टी के नमुनों के बारे में जानकारी ली। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंडों से जांच के लिए मिट्टी के नमूने मंगाए गए हैं। जिनकी जांच के करने के बाद स्वायल हेल्थ कार्ड बनाकर किसानों को दिया जाएगा। जिसके आधार पर किसान अपने खेतों में उर्वरक का इस्तेमाल करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/dm-raging-to-see-dirt-in-joint-agricultural-office-said-do-not-waste-buildings-built-at-a-cost-of-crores-127397404.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/85_1591830665.jpg
0 Response to "संयुक्त कृषि कार्यालय में गंदगी देख भड़के डीएम; कहा- करोड़ों की लागत से बने भवन काे बर्बाद न करें"
Post a Comment