Popular Posts

अनुमंडल प्रशासन के बनाए गए रूट चार्ट से नगर में सामान्य रहा ट्रैफिक

अनुमंडल प्रशासन के बनाए गए रूट चार्ट से नगर में सामान्य रहा ट्रैफिक

भोजपुर जिले में नो एंट्री की वजह से बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई थी जिसको लेकर दैनिक भास्कर अखबार के द्वारा लगातार संवाद संकलन कर प्रेषण किया गया। अनुमंडल अधिकारी विजयंत के द्वारा भारी वाहनों के लिए रूट चार्ट का निर्धारण किया गया। जिसका इंप्लीमेंट बुधवार को शहरवासियों एवं मुख्य मार्गों पर चलने वाले लोगों को देखने को मिला।

बिक्रमगंज से लेकर भोजपुर सीमा तक 8 किलोमीटर की दूरी में सड़क के किनारे भारी वाहनों की लंबी कतारों की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। भारी वाहनों के चपेट में आने से सड़क दुर्घटनाएं भी होने लगी थी। अनलॉक के बाद सड़कों पर सरपट दौड़ने वाली वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम लोग भी सड़क जाम की समस्या झेल रहे थे। अचानक शहर के मुख्य मार्ग एवं शहर से बाहर के मुख्य मार्गो पर ट्रकों की लंबी लाइन लगने वाली बंद हो गई है। वजह है प्रशासन द्वारा किए गए सख्ती।
मुख्य मार्गों में लगी रहती थी ट्रकों की लाइन
भोजपुर सीमा से लेकर बिक्रमगंज तेंदुनी चौक तक ,नासरीगंज से बिक्रमगंज तक एवं नटवर रोड में बालू लेने जाने वाली खाली ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती थी, लेकिन अनुमंडल अधिकारी विजयंत के द्वारा रूट चार्ट निर्धारित करने के बाद इसका असर देखने को मिल रहा है। शहर की सड़क मुख्य मार्ग के अलावे दावत में भी भीषण सड़क जाम लगता था वहां भी रूट चार्ट निर्धारित होने की वजह से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा।
अनुमंडल अधिकारी विजयंत ने बताया कि रूट चार्ट को पटल पर उतारने के लिए संबंधित थाना को इसकी सूचना दी गई है एवं अनुमंडल को सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। भारी वाहन दिन में अनुमंडल में प्रवेश करना है वर्जित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bikramganj/news/traffic-in-the-city-remained-normal-with-the-route-chart-prepared-by-the-subdivision-administration-127397386.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/

0 Response to "अनुमंडल प्रशासन के बनाए गए रूट चार्ट से नगर में सामान्य रहा ट्रैफिक"

Post a Comment