कटोरिया के 11 व बेलहर में 1 व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि, 160 की रिपोर्ट बाकी
बांका जिले में मंगलवार को एक साथ 12 नये काेराेना पॉजिटिव मिले। नये पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 152 हो गयी है। 12 कोरोना मरीजों में से 11 कटोरिया प्रखंड के हैं, जबकि एक व्यक्ति बेलहर प्रखंड का है।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी मरीजों को हाेम क्वारेंटाइन से लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया। सभी 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज होम क्वारेंटाइन में ही थे, जिनका पूल्ड सैंपलिंग किया गया था। वहीं मंगलवार को फाॅलोअप के तहत भेजे गये 28 सैंपल में से 7 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आयी है, जबकि 21 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जिले में 12 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है।
मंगलवार को आए रिपोर्ट के अनुसार कटोरिया प्रखंड के 11 लोगों में कोरोना का लक्षण मिला है। जिनमें से एक व्यक्ति कोलकाता, एक दिल्ली, एक
चेन्नई, तीन गुजरात, चार सूरत व एक पुणे से आये थे, जबकि बेलहर प्रखंड के बहोरना गांव निवासी दिल्ली से आये थे, जो अन्नपूर्णा धर्मशाला में क्वरंटाइन थे। अबतक 98 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिनमें 77 लोग पूर्व में होम क्वारेंटाइन हैं और 21 मरीजों को बुधवार को छोड़ा जाएगा। वहीं 54 एक्टिव मरीज मेंइलाजरत हैं। अभी 160 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है।
सामुदायिक स्तर पर बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण
बांका में सामुदायिक स्तर पर कोरोना का दायरा बढ़ गया है। अबतक जिले में 152 कोरोना के मरीज पाये गये है। जिनमें से 19 लोग होम क्वारेंटाइन में थे। पिछले एक सप्ताह के अंदर सामुदायिक स्तर पर कोरोना के मरीज पाये गये है। उससे पूर्व जितने भी मरीज थे, वे सभी प्रवासी थे, जो विभिन्न राज्यों से घर आये थे। 15 जून के बाद जिले के सभी सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर बंद कर दिये जाएंगे, जिससे होम क्वारेंटाइन में रह रहे कोरोना के मामले बढ़ सकते है। इधर बाजार में लोगों की भीड़ कोरोना को और बढ़ावा दे सकता है, क्योंकि न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न हो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/corona-confirmed-in-1-person-in-11-and-belhar-in-katoria-160-report-left-127394008.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/10/orig_app060621img-20200609-wa0008_1591743820.jpg
0 Response to "कटोरिया के 11 व बेलहर में 1 व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि, 160 की रिपोर्ट बाकी"
Post a Comment