Popular Posts

संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव

संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव

सिमराहा थानांतर्गत पछियारी झिरुआ पंचायत स्थित बड़ी नहर के किनारे रामपुर बसगड़ा वार्ड नंबर पांच निवासी का शव मिला। मृतक का नाम शंभु मंडल बताया गया है जो सुभाष मंडल का पुत्र था। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिमराहा पुलिस जांच में जुट गई। जहां परिजनों ने मृतक के पहले से बीमार होने का लिखित आश्वासन देने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक बुधवार को अपने खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। जहां रातभर घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह से परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जहां पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या ग्यारह स्थित बड़ी नहर के किनारे ग्रामीणों ने शव को देखा। जिसके बाद मौके पर परिजन भी पहुंचे। बताया गया है कि मृतक के घर से घटनास्थल की दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है। वहीं खास बात कि मृतक का घर फारबिसगंज थानांतर्गत आता है। जबकि घटनास्थल सिमराहा थाना के अधीन। मृतक दो भाईयों में बड़ा था तथा मजदूरी करता था। वह दो बच्चों के पिता थे। उसे पांच वर्ष की एक पुत्री एवं चार वर्ष का एक पुत्र है। मामले की पुष्टि करते हुए सिमराहा थाना प्रभारी एम. ए. मसूद ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा किसी के ऊपर दोषारोपण नहीं करते हुए उसके पहले से बीमार रहने का
लिखित जानकारी दी। जिसके बाद जहां परिजनों को शव सौंप दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/dead-body-of-a-youth-found-in-suspicious-condition-127376235.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/

0 Response to "संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव"

Post a Comment