Popular Posts

बैंक से निकासी के बाद व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने लूटे एक लाख रुपए

बैंक से निकासी के बाद व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने लूटे एक लाख रुपए

शहर में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी से एक लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। उक्त घटना फुलवड़िया हाट के समीप की बताई गई है। जहां बैंक से रुपए की निकासी करने के बाद पीड़ित व्यवसायी ऑटो के इंतजार में अस्पताल रोड के मुहाने पर खड़ा था। पीड़ित शत्रुघ्न भगत पिता स्व. गणपत भगत थाना क्षेत्र के सैफगंज वार्ड नंबर छह का निवासी है जो ग्रामीण क्षेत्रों में गल्ला व्यवसायी है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पूछताछ के बाद पुलिस बैंक सहित अन्य स्थानों पर जांच कर रही है। इस बाबत पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि गुरुवार को वह अपने गांव सैफगंज से ग्रामीण ओमप्रकाश साह के साथ बाइक से फारबिसगंज स्थित यूनियन बैंक पहुंचा। जहां चेक के जरिए बैंक से एक लाख रुपए की निकासी की। इसके बाद गांव लौटने के उद्देश्य से बाइक से अस्पताल रोड अवस्थित ऑटो स्टैंड पहुंचा। जिसके बाद पीड़ित के ग्रामीण साथी उसे वही छोड़ चले गए। इसी क्रम में मुंह पर मास्क लगाए बाइक से दो अपराधी हाथ से झोला छीनने लगे। अपराधी रुपए से भरा झोला छीन भागने में सफल रहे। पीड़ित के अनुसार रुपए की छिनतई करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधियों ने ज्योति सीनेमा चौक की ओर भागने की बात कही। पीड़ित गांव के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की खरीद बिक्री करता है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने घटना के बाद से ही कई स्थानों पर अभियान चलाए जाने की भी जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने दारोगा विमल कुमार मंडल के द्वारा जांच शुरू कर दिए जाने की बात कही।
पुलिस की गश्ती के बाद भी हो रही है लूटपाट की घटना
मानना है कि शहर में खास कर बैंक के कार्य समय में पुलिस की गस्ती के अलावा टाइगर मोबाइल के जवानों की भी मुस्तैदी रहती है। बावजूद आए दिन इस तरह की वारदात से लोग हतप्रभ हैं। विगत मंगलवार को भी गिट्टी, बालू के व्यवसायी उमेश मेहता के द्वारा सुभाष चौक पर बैंक से पचास हजार रुपये की निकासी के बाद बाइक सवार दो अपराधियों डिक्की तोड़ पैसे निकाले, लेकिन लोगों की नजर पड़ी तो अपराधी बैंग छोड़ भाग गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीड़ित गल्ला व्यवसायी से बैंक के समीप पूछताछ करते दारोगा।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/after-the-withdrawal-from-the-bank-the-businessmen-rode-bike-riders-looted-one-lakh-rupees-127376239.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/app050652img-20200604-wa0095_1591311933.jpg

0 Response to "बैंक से निकासी के बाद व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने लूटे एक लाख रुपए"

Post a Comment