Popular Posts

राजीवनगर और शिवपुरी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 31 जुलाई तक होगा पूरा, दोनों किनारे का सीवरेज 15 जुलाई तक हाे जाएगा तैयार

राजीवनगर और शिवपुरी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 31 जुलाई तक होगा पूरा, दोनों किनारे का सीवरेज 15 जुलाई तक हाे जाएगा तैयार

आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन हाईवे का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा होगा। गुरुवार को स्थल निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त सह बीएसआरडीसी के एमडी संजय कुमार अग्रवाल ने एजेंसी को राजीवनगर व शिवपुरी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 31 जुलाई तक और हाइवे की दोनों तरफ सीवरेज का निर्माण कार्य 15 जुलाई तक पूरा करने का टास्कदिया। साथ ही बेली रोड स्थित फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि आर ब्लॉक से हड़ताली मोड़ तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। 11.2 किलोमीटर के सर्विस रोड में मात्र 1.5 किलोमीटर का काम बचा है। सर्विस रोड का शेष कार्य अगस्त तक पूरा हो जाएगा। लॉकडाउन के दौरान करीब दाे माह तक काम बाधित रहा है। इस कारण पूर्व के लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा नहीं हो सका है। लेकिन, अब कार्य में तेजी आर्इ है। नए लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश एजेंसी को दिया गया है। इस मौके पर बीएसआरडीसी और निर्माण एजेंसी के वरीय अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
ड्रेन से संबंधित कार्य जून में ही हाेगा पूरा
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि हाईवे में ड्रेन से संबंधित सभी कार्यों को जून में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सर्पेंटाइन नाला, पटेल नगर नाला और कुर्जी नाला की सफाई का काम पूरा हो चुका है। पुनाईचक नाले काे भी इसी मानसून में कार्य पूरा कराने को कहा गया है। इससे पहले समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 12.6 किलोमीटर में से 11.3 किलोमीटर ड्रेन कम यूटिलिटी डक्ट का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं, 10 किलोमीटर में से 8.2 किलोमीटर स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण हो चुका है।

सुरक्षा के लिए रहेंगे गार्ड
शेष बचे कार्यों को इस माह तक पूरा किया जाएगा। प्रमंडलीय आयुक्त ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों में तेजी लाने, नाइट शिफ्ट में भी कार्य कराने, सावधानी और सुरक्षा मानकों के तहत निर्माण कार्य पूरा करने, नाइट में सिक्याेरिटी गार्ड को तैनात करने का निर्देश दिया।

घरों की नाली सीवरेज से नहीं जुड़ी, जलजमाव की आशंका

आर ब्लॉक-दीघा सिक्स लेन हाईवे के दक्षिण किनारे इंद्रपुरी से पुनाईचक संप हाउस के बीच सीवरेज और सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस कारण इंद्रपुरी, महेश नगर, पानी टंकी, शिवपुरी और पुनाईचक संप हाउस इलाके के घरों की नाली का कनेक्शन सीवरेज से नहीं हुआ है। ऐसे में लोग जलजमाव की आशंका से डरे हैं। हाईवे के उत्तर एसकेपुरी मुहल्ला है।

पुनाईचक संप हाउस के पास एसकेपुरी इलाके में बने घरों से ऊंचाई पर सर्विस रोड बना है। इन घरों का कनेक्शन अबतक सीवरेज से नहीं हुआ है। एसकेपुरी निवासी एसएसपी सिंह ने कहा कि मकान नंबर ई-84 से ई-89 तक के लोगाें ने संयुक्त हस्ताक्षर से नगर विकास विभाग और पथ निर्माण विभाग को घरों का नाली सीवरेज से कनेक्ट करने के लिए प्रतिवेदन दिया है। लेकिन, अधिकारियों द्वारा केवल काम होने का आश्वासन दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि आर ब्लॉक से हड़ताली मोड़ तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/construction-work-of-rajivnagar-and-shivpuri-flyover-will-be-completed-by-31-july-sewerage-on-both-sides-will-be-ready-by-15-july-127376247.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/74_1591311748.jpg

0 Response to "राजीवनगर और शिवपुरी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 31 जुलाई तक होगा पूरा, दोनों किनारे का सीवरेज 15 जुलाई तक हाे जाएगा तैयार"

Post a Comment