Popular Posts

कहलगांव की बच्ची के पिता की रिपाेर्ट निगेटिव, दाेनाें काे छुट्टी

कहलगांव की बच्ची के पिता की रिपाेर्ट निगेटिव, दाेनाें काे छुट्टी

कहलगांव की चार वर्षीया करीना कुमारी के पिता संजय कुमार की रिपाेर्ट निगेटिव आयी है। उन्हें आइसाेलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गयी। करीना की रिपाेर्ट मंगलवार की शाम ही निगेटिव आ गयी थी, लेकिन उसके पिता उसके साथ देखभाल के लिए वार्ड में थे। इसलिए उनकी भी जांच की गयी। अब दाेनाें काे घर भेज दिया गया। करीना कहलगांव के क्वारेंटाइन सेंटर में अपने माता-पिता के साथ ओड़िशा से आने के बाद रह रही थी। तीनाें की जांच करायी गयी जिसमें बच्ची की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आयी थी। उसे 26 मई काे आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।

संजय कुमार छुट्टी मिलने के दाैरान भावुक हाे गए। कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मेरी रिपाेर्ट भी निगेटिव आयी। हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को करीना के पिता संजय कुमार का सैंपल लेकर जांच के लिए कोरोना लैब भेजा गया था। रिपाेर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दी गयी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/kahalgaon-girls-fathers-report-negative-leave-for-both-127372699.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/

0 Response to "कहलगांव की बच्ची के पिता की रिपाेर्ट निगेटिव, दाेनाें काे छुट्टी"

Post a Comment