Popular Posts

गिट्टी लदा ट्रक झोपड़ी पर पलटा, बच्ची जख्मी

गिट्टी लदा ट्रक झोपड़ी पर पलटा, बच्ची जख्मी

एसएच -73 के अमनौर - मढ़ौरा रोड के नौतन में एक यात्री बस को साइड देने के दौरान एक गिट्टी लदा ट्रक एक झोपड़ी पर पलट गया । झोपड़ी में सो रही प्रकाश राम की एक वर्षीय पुत्री घटना में जख्मी हो गयी । जख्मी बच्ची को आनन फानन में रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया, बच्ची की हालत ठीक बतायी जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार अमनौर की तरफ से मढ़ौरा की तरफ आ रही एक 16 चक्का ट्रक नौतन के करीब एक यात्री बस को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर किनारे स्थित झोपड़ी पर पलट गया ।

ट्रक में जि रा गिट्टी ओवर लोड था इस कारण साइड देने के दौरान किनारे पर उसका चक्का मिट्टी में धस गया । ट्रक का चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक पलट गयी। घटना के दौरान झोपड़ी में प्रकाश राम की एक वर्षीय बच्ची सो रही रही थी। महज संयोग था कि ट्रक का झोपड़ी पर गिरने के बाद भी बच्ची केवल जख्मी हुई । घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया । बच्ची की स्थिति नियंत्रण में बतायी गयी है ।

बाइक से धक्का मारने पर विरोध किया, तो मारपीट कर किया जख्मी
थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार से घर जा रहे एक युवक को तेज रफ़्तार लापरवाही से मोटरसाइकिल सवार ने एक युवक को धक्का मार दिया।जिसका विरोध करने पर धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया। जिसका इलाज पीएमसीएच पटना में कराया जा रहा है।जिसके ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना के संबंध में पीड़ित संतोष महतो ने बताया है कि पूछरी बाजार से घर जा रहा था कि गांव के मुन्ना साह उर्फ कल्लू लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते धक्का मार दिया । जिस संबंध में पूछताछ करने पर बोला कि क्या कर लेगा वही उसकी बहन माला कुमारी, शकुंनतला देवी ने गरासी फरसा से हमला कर दिए। वहीं पत्नी और भाई को भी मारपीट कर जख्मी कर दिए। इस मामले में पुलिस घटना की अनुसंधान में जुट गयी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ballast laden truck overturns on hut, girl injured


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/ballast-laden-truck-overturns-on-hut-girl-injured-127372544.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/79_1591225102.jpg

0 Response to "गिट्टी लदा ट्रक झोपड़ी पर पलटा, बच्ची जख्मी"

Post a Comment