इस बार सबाैर व कहलगांव का जर्दालु चखेंगे राष्ट्रपति व पीएम
जिला प्रशासन इस बार भी राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री काे भागलपुर का जर्दालु आम भेजेगा। आठ जून काे ब्रह्मपुत्र मेल में 1500 पैकेट आम बुक किया जाएगा। आत्मा के डिप्टी प्राेजेक्ट डायरेक्टर प्रभात कुमार सिंह आमलेकर दिल्ली जाएंगे। लेकिन इस बार सुल्तानगंज इलाके का आम नहीं भेजा जाएगा। इस बार सबाैर, गाेराडीह, पीरपैंती व कहलगांव के बगान का जर्दालु दिल्ली दरबार में पहुंचेगा। कृषि भवन में छह जून काे आमम की पैकिंग हाेगी। पैकिंग के पूर्व उसकी छंटाई हाेगी।
डीएओ केकेझा ने बताया कि 1500 पैकेट आम दिल्ली व 500 पैकेट आम पटना भेजा जाएगा। आमम जिस बगान से जाएगा उस बगान व पेड़ का चयन कर लिया गया है। इस बार सुल्तानगंज इलाके के आमम की उद्यान विभाग व डाक विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन बुकिंग हुई है। वहां से हाेम डिलीवरी हाेनी है इसलिए वहां आम कम रहने के कारण नए इलाके का चयन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/this-time-the-president-and-pm-will-taste-the-sire-of-sabair-and-kahalgaon-127372692.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/
0 Response to "इस बार सबाैर व कहलगांव का जर्दालु चखेंगे राष्ट्रपति व पीएम"
Post a Comment