शेखपुरा में मनचले की युवती ने चप्पल से की पिटाई
पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन मजनू अब पूरी तरह शिथिल होने के कारण युवतियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि एक बार फिर जिले में मनचलों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी क्रम में घर जा रही युवती को एक युवक लगातार छेड़ता था। बुधवार को फिर उसने युवती को सरेराह छेड़ना शुरू कर दिया। युवती ने गुस्से में आकर अपनी चप्पल उतारी और युवक पर टूट पड़ी। उसने बीच सड़क पर युवक के सिर से इश्क का भूत उतार दिया। बाद में युवक माफी मांगने लगा। घटना सदर थाना क्षेत्र के निताई चौक की है।उ
क्त युवक बीघा पर मुहल्ला निवासी है। हालांकि छेड़खानी की घटनाओं में पूर्व में भी कई बार पुलिस के समक्ष इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अधिकांश युवती व छात्राएं अब शिकायत करना मुनासिब नहीं समझती है। इन्हीं सब घटनाओं को लेकर एसपी दयाशंकर ने शेखपुरा जिले में ऑपरेशन मजनू प्रारंभ किया था। मात्र 1 दिन चलने के बाद यह अभियान आज तक दोबारा नहीं चलाया जा सका। जिससे मनचलों का दुस्साहस बढ़ गया है। वहीं, इस मामले में एसपी दयाशंकर ने कहा कि किसी भी कीमत पर मनचलों को नहीं बख्शा जाएगा। शिकायत मिलने के बाद उक्त मनचलों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/in-sheikhpura-a-young-woman-was-beaten-with-slippers-127400906.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/orig_99_1591916276.jpg
0 Response to "शेखपुरा में मनचले की युवती ने चप्पल से की पिटाई"
Post a Comment