Popular Posts

लालू यादव के 73 वें जन्मदिवस पर राजद ने 7300 से अधिक असहायों को कराया भोजन

लालू यादव के 73 वें जन्मदिवस पर राजद ने 7300 से अधिक असहायों को कराया भोजन

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्म दिवस के अवसर पर राजद महासचिव विजय सम्राट ने इन्दाय मुहल्ले स्थित जिला राजद कार्यालय में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। यहां 7300 लोगों को पूडी, बुनिया एवं सब्जी का भोजन कराया गया। इसके साथ ही जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीजों का फ़ूड पैकेट्स उपलब्ध कराया।

इस दौरान भारी संख्या में लोग उनके आवास स्थित जिला राजद कार्यालय में पहुंच कर भोजन खाया। भोजन खिलाने का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से लेकर देर शाम तक चलता रहा। प्रदेश महासचिव के द्वारा सभी कार्यकर्ता तथा भोजन करने आये लोगों को मास्क भी दिया गया। बताया जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उसी सिलसिले में आज कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए जन्मदिन के बहाने इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कोविड केयर सेंटर में मरीजों को पहुंचाया गया फूड पैकेट शहर के जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिसमें लगभग कुल 69 मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

गुरुवार को राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73वें जन्म दिवस पर सभी मरीजों को फूड पैकेट्स दिया गया और सभी मरीजों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। प्रदेश महासचिव ने कहा कि इस कोविड केयर सेंटर से स्वास्थ्य विभाग अथक प्रयास व मेहनत से 53 व्यक्ति कोरोना वायरस को हराकर पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RJD provided food to more than 7300 helpless people on Lalu Yadav's 73rd birthday


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/rjd-provided-food-to-more-than-7300-helpless-people-on-lalu-yadavs-73rd-birthday-127400909.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/100_1591916342.jpg

0 Response to "लालू यादव के 73 वें जन्मदिवस पर राजद ने 7300 से अधिक असहायों को कराया भोजन"

Post a Comment