शेखपुरा में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
जिले के अरियरी थाना अंतर्गत उसरी गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से करीब 3 से अधिक लोग घायल हो गये। इस बाबत जख्मी युवक के भाई भोला कुमार ने बताया कि उसका भाई राजेंद्र मांझी करकी गांव स्थित हर घर नल का जल योजना के द्वारा निर्मित पानी टंकी पर मोटर चालू करने के लिए जा रहा था। इस दौरान रास्ते में विजय पासवान, अजय पासवान तथा नीतीश कुमार के द्वारा उसके साथ गाली गलौज किया गया।
जिसके बाद इसका विरोध करने पर दबंगों ने दर्जनों की संख्या में उसके घर पहुंच कर लोहे की रॉड, लाठी-डंडे से मारपीट कर कई लोग घायल कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल राजेंद्र मांझी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।साथ ही उन्होंने बताया की इन लोगों द्वारा नाले से पानी निकास को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद भी चल रहा हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के पारो देवी के द्वारा 11 लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें बताया गया कि पीड़िता सुबह आपने घर के दरवाजे पर बैठी थी।
इसी दौरान गांव के ही राजेंद्र मांझी, भोला मांझी एवं शंभू मांझी सहित अन्य लोग हथियारों से लैस होकर घर पर आ गए और गाली गलौज करने लगे। उसके द्वारा नाली विकास के कार्य को बंद करने के लिए कहा गया। इसका विरोध करने पर राजेंद्र मांझी ने महिला के साथ मारपीट किया। वही उसकी सहायता के लिए धर्मेंद्र पासवान पहुंचा तो शंभू मांझी ने लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष कमला प्रसाद ने बताया की पीड़िता द्वारा आवेदन देने के बाद घटना की जांच कर आगे की कार्रवाईकी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/fighting-between-two-parties-over-drain-dispute-in-sheikhpura-127400901.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/98_1591916220.jpg
0 Response to "शेखपुरा में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट"
Post a Comment