Popular Posts

साहसी बेटियों के सपने को टूटने नही देंगे : माधवी सिंह

साहसी बेटियों के सपने को टूटने नही देंगे : माधवी सिंह

मां की अर्थी को कंधा व मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज पूरा करने वाली गरीब परिवार की साहसी बेटियों की सहायता के लिए विभिन्न संगठनों के लोग आगे आ रहे हैं। लॉक डाउन के चलते सूरत में फंसे मजदूर पिता राजबलम महतो गांव पहुंच चुके हैं। मंगलवार की शाम जिला जदयू महिला मोर्चा की अध्यक्षा माधवी सिंह फतेहपुर सरैया गांव पहुंची और चारों बहनों को हिम्मत न हारने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने मुखाग्नि देने वाली छोटी बेटी नेहा की शिक्षा-दीक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा की। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल 51 सौ रुपये नकद प्रदान किया एवं श्राद्ध संस्कार में राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं अपना मोबाइल नम्बर भी उन्हें दिया। कहा कि अभाव में इन बेटियों के सपने को टूटने नही देंगे। मौके पर जदयू नेत्री नीतू सिंह, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्णा सिंह पहलवान, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

वहीं कुशवाहा अधिकार आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक रवि कुशवाहा सीवान से अनिल व गंगा सागर कुशवाहा के साथ पहुंचे और इन बेटियों को 5 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की एवं बैंक खाता लिया।रवि ने आगे उनके पढ़ाई-लिखाई के खर्च समेत संगठन की ओर से मदद दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/manjhi/news/will-not-break-the-dreams-of-courageous-daughters-madhavi-singh-127372520.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/

0 Response to "साहसी बेटियों के सपने को टूटने नही देंगे : माधवी सिंह"

Post a Comment