मुंबई, दिल्ली व हरियाणा से आए नौ लोगों में कोरोना का संक्रमण
मरीज सामने आए हैं। अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 90 हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पहले से रिविलगंज के एक महिला व इसुआपुर के दो युवक पॉजिटिव मिले थे। देर शाम को आई रिपोर्ट में छह और मरीज मिले। कुल नौ मरीज मिले। सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 53 लोगों को भर्ती किया गया है। 30 व्यक्तियों को पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है ।
पाॅजिटिव पाये गये सभी मुम्बई, दिल्ली व हरियाणा से आए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में दरियापुर, गरखा तथा मशरक के दो- दो मरीज हैं। जबकि मंगलवार की रात में रिविलगंज प्रखंड के टेकनीवास गांव की एक महिला तथा इसुआपुर प्रखंड के चांदपुरा गांव और मानपुर सहुली गांव के एक-एक युवक शामिल है। सिविल सर्जन डाॅ माधवेश्वर झा ने बताया कि दरियापुर प्रखंड के डेरनी गांव के 28 वर्षीय युवक, उन्हचक गांव के 42 वर्षीय एक व्यक्ति, गरखा प्रखंड के टहल टोला गांव के 35 वर्षीय युवक, भैंसमारा गांव के 27 वर्षीय युवक और मशरख प्रखंड के राजापट्टी सुंदर गांव के 14 वर्षीय किशोर और 35 वर्षीय युवक शामिल है। मशरक के दोनों व्यक्ति मुंबई, गड़खा के दोनों व्यक्ति हरियाणा, दरियापुर प्रखंड के डेरनी गांव के युवक अहमदाबाद तथा उन्हचक गांव के व्यक्ति दिल्ली से अपने घर आये हैं । इसुआपुर प्रखंड के चांदपुरा गांव के युवक दिल्ली तथा मानपुर सहूली गांव के युवक महाराष्ट्र से अपने घर आया है ।
दो दिन पहले हुआथा क्वारेंटाइन
दो युवकों में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलने से एक बार फिर लोगों में डर व दहशत व्याप्त हो गया है। नए संक्रमित मरीजों में मानपुरसौली गांव का एक युवक है। जो 29 मई को महाराष्ट्र से घर आया था। लेकिन दो दिन घर पर रहने के बाद 31 मई को कस्तूरबा विद्यालय सतासी सेंटर में क्वांटराइन हुआ था। वहीं दूसरा युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के पंडित पुर गांव का है। जो 29 मई को दिल्ली से अपनी बुआ के घर सढ़वारा गांव आया था तथा अपने फूफेरे भाई के साथ सीएचसी इसुआपुर में थर्मल स्क्रीनिंग कराने गया था। वहां अपना पता सढवारा गांव बताकर बुआ के घर के बगल में चहपुरा देवी मंदिर में रह रहा था। दोनों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। दोनों को सदर अस्पताल छपरा में क्वांटराइन करने के लिए एंबुलेंस आई। लेकिन सढवारा गांव में रह रहा युवक भनक लगते ही भाग गया था।
80 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकार के निर्देश में स्वस्थ्य प्रवासी समेत बाजार क्षेत्र के फल, दवा, किराना दुकानदार समेत पुलिस पदाधिकारियों के कुल 80 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। इनमें फल-सब्जी दुकानदार तथा होम क्वारेंटीन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूर शामिल हैं। इस संबंध में हेल्थ मैनेजर परवेज रजा ने बताया कि होम क्वारेंटाइन में रहने वाले प्रवासी मजदूरों एवं उनके परिवार के लोगों, पुलिस पदाधिकारियों तथा मशरक बाजार में सब्जी व फल विक्रेताओं के कुल 80 सैंपल समेत कुछ प्रवासी लोगों के भी सैंपल लिए गए। जिनकी जांच रिपोर्ट चार दिनों के अंदर पीएचसी स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। हेल्थ मैनेजर ने बताया कि मशरक अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से सजग है। हर मरीज की सही तरीके से इलाज एवं उचित सलाह दी जा रही हैं। वही जांच में बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिन्हा और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, दारोगा सुरेश सिंह, जमादार श्याम बिहारी पांडेय अपने दल बल के साथ पहुंच जांच कराये।
मिश्रवलिया को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद किया गया सील
सकड्डी पंचायत के मिश्रवलिया गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव होने के बाद डीएम के निर्देश पर गांव को चारों तरफ से सील किया गया।सीओ धनंजय कुमार, बीडीओ अरविंद कुमार तथा थानाध्यक्ष असद्दुल इस्लाम की मौजूदगी में गांव के उत्तर में भारती टोला नहर, दक्षिण में डॉड़ी बांध, पूरब में सड़क और पश्चिम में सड़क को सील कर दिया गया। इसके बाद आवाजाही पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी। कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सीओ धनंजय कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है।इसका दायित्व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे है।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह इसके प्रभारी बनाए गए हैं।स्थानीय ग्रामीण तथा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह तथा सरपंच संघ के प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि जिस दिन रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।उसी दिन गांव को सील कर देना चाहिए था।दो दिनों बाद करने से संक्रमण का खतरे से गांव के लोग सहमे हैं।
कंटेनमेंट जोन में लगाए गए बांस-बल्ली को हटाकर लोग ले गये अपने घर
अनुमंडल मुख्यालय की पुलिस है जो अपने कार्य और कर्तव्य को लेकर प्राय चर्चा में ही रहती है । पुलिस मुख्य सड़क पर आने जाने वालों पर निगरानी तो रखती है लेकिन कांटेन्टमेंट जोन में आने जाने वालों को खुली छुट दे देती है । नपं के वार्ड -14 का कांटेन्टमेंट जोन पुलिस के लापरवाह रवैये से बेअसर बन गया है । लोगों ने आने जाने को लेकर बास बल्ला से सील रास्ते का बास बल्ला खुद ही हटा चूके है ताकि आवाजाही में परेशानी नही हो । इस रास्ते से होकर कांटेन्टमेंट एरिया में लोग पैदल, बाइक, ठेला, यहा तक की पीकअप भी बेधरक आ जा रहा है । यह स्थिति तब है जब इसी वार्ड के एक युवक के कोरोना पोजिटीव चिंहीत हो चूका है ।
हांलाकि युवक का रिपोर्ट पोजिटीव आने के बाद ही सारण डीएम के निर्देश पर संक्रमित के घर से चारों तरफ का एरिया सील कर कांटेन्टमेंट जोन में बदल दिया गया था । डीएम के आदेश पर इस एरिया से किसी का बाहर जाना और बाहर से अंदर आना पुरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था । स्थिति यह है कि लोगों ने बास बल्ला से घेरकर सील किये गये एरिया को खुद ही बांस हटाकर आने जाने का अवरोध खत्म कर दिया है । पहले दो दिन तो सील प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे लेकिन अब चौकिदार तक नहीं ड्यूटी पर नहीं है इससे लोगों को कोई रोकने वाला नहीं है । लापरवाह लोगों को बिमारी के संक्रमण का न खतरा है न पुलिस या प्रशासन का कोइ डर, इससे हालात अनियंत्रित हो चूका है । हद तो यह है कि कांटेन्टमेंट जोन के भीतर की सभी दुकाने खुली रह रही है । समान भी ठेला से असानी से लाया और भेजा जा रहा है । दुकानदार अपने दुकानों का आधा या पूरा सटर खोल खुल्लेयाम व्यावसाय कर रहे है। इससे यह प्रतिबंधित एरिया में भी सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रहती है । फोटो इसी कंटेनमेंट जोन के मढ़ौरा - छपरा रोड से सब्जी बाजार की तरफ जाने वाली सड़क का है । सील किये गये बांस को हटाकर लोगों ने आने जाने की सुविधा बना ली है । यहां रोकने के लिये कोई पुलिसकर्मी या डण्डाधिकारी मौजूद नही दिखता है । लोगों में निश्चित रुप से बीमारी का डर नही दिख रहा है। पुलिस और प्रशासन का भी कोई डर नहीं है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/corona-infection-among-nine-people-from-mumbai-delhi-and-haryana-127372515.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/04/78_1591224821.jpg
0 Response to "मुंबई, दिल्ली व हरियाणा से आए नौ लोगों में कोरोना का संक्रमण"
Post a Comment