पटना एम्स में संक्रमित ट्रेन ड्राइवर ने खुदकुशी की, माैत के एक घंटे बाद रिपाेर्ट आई निगेटिव
एम्स में काेराेना संक्रमित लाेकाे पायलट शम्स तबरेज ने सोमवार को एक कमरे में सुसाइड कर लिया। काफी देर तक जब कमरा बंद रहा ताे स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए एम्स प्रशासन को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया तो तबरेज पंखे से लटक रहे थे।
गले में गमछा लपेटा हुआथा। घटना 3 बजे के आसपास की है। 35 साल के तबरेज खगाैल के माेतीचाैक स्थित चीकटाेली के निवासी थे। दिल्ली में पाेस्टेड थे। 12 को खगौल आए थे और सर्दी, खांसी हाेने पर जांच कराने एम्स गए। 16 को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तबरेज तीन भाइयाें में सबसे छाेटे थे। शादीशुदा थे। एक बेटी है। फुलवारी थानेदार ने बताया कि उन्हाेंने सुसाइड किया है।
तबरेज ने ढाई बजे बड़े भाई शहजाद से बात की थी। माेबाइल पर कहा था कि भैया मन ब घबरा रहा है। हालांकि उसे समझाए थे कि ठीक हाे जाओगे। हिम्मत रखाे। उसकी बाताें से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। इधर, एम्स के काेराेना के नाेडल अफसर डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि उसकी माैत के करीब एक घंटे के बाद रिपाेर्ट निगेटिव आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/in-patna-aiims-the-infected-train-driver-committed-suicide-one-hour-after-maith-report-came-back-negative-127437022.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/orig_011_1592857533.jpeg
0 Response to "पटना एम्स में संक्रमित ट्रेन ड्राइवर ने खुदकुशी की, माैत के एक घंटे बाद रिपाेर्ट आई निगेटिव"
Post a Comment