शादी के दूसरे दिन दूल्हे की मौत के बाद 125 बारातियों की जांच, 15 कोरोना पॉजिटिव आए
पालीगंज में एक साथ 15 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप है। ये सभी डीहपाली गांव में 15 जून को शादी में शामिल हुए थे। शादी में शामिल 125 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिसमें 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीडीओ का कहना है कि शादी के एक दिन बाद ही दूल्हे की मौत हो गई थी। वह युवक डीहपाली गांव निवासी था। लोगों ने बताया कि दूल्हा गुड़गांव से निजी वाहन से पालीगंज आया था। तबीयत खराब होने की स्थिति में ही उसकी शादी नौबतपुर के पिपलांवा में हुई।
शादी के एक दिन बाद उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। पालीगंज में इलाज के बाद स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो पटना ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि एम्स के गेट के पास पहुंचने पर उसकी मौत हुई, जिसके बाद परिजन शव को लेकर वापस आ गए।
मौत के बाद परिजनों ने बिना किसी जांच के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन, चूकि दूल्हा गुड़गांव से आया था, इसलिए कुछ लोगों ने शिकायत बीडीओ से कर दी। इसके बाद बीडीओ ने 125 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा। बताया कि शादी में शामिल अन्य लोगाें को भी चिह्नित किया जाएगा।
भाजपा विधायक जीवेश मिश्र को भी कोरोना, बीडीओ-डॉक्टर भी संक्रमित :पटना में 36 नए पॉजिटिव, प्रदेश में एक और मौत
एम्स पटना में सोमवार शाम तीन नए मरीज भर्ती हुए जिसमें दरभंगा के जाले से विधायक जीवेश मिश्रा, एक बीडीअाे व पटना के निजी अस्पताल के डाॅक्टर हैं। ये तीनों रेफर होकर एम्स आए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमित सारण निवासी जितेन्द्र पांडेय की मौत हो गई। इस मौत के साथ एम्स में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 8 हो गई। जितेन्द्र पांडेय कैंसर के मरीज थे। पटना में 36 समेत बिहार में सोमवार को 228 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7893 हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/after-the-death-of-the-groom-on-the-second-day-of-the-wedding-125-wedding-processions-came-15-corona-positive-came-127437005.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/orig_010_1592857302.jpg
0 Response to "शादी के दूसरे दिन दूल्हे की मौत के बाद 125 बारातियों की जांच, 15 कोरोना पॉजिटिव आए"
Post a Comment