Popular Posts

प्रवासी श्रमिक बाहर जाने के बजाए गांव में ही खेती में जुटा ताे पत्नी ने 3 बच्चों संग खाया जहर

प्रवासी श्रमिक बाहर जाने के बजाए गांव में ही खेती में जुटा ताे पत्नी ने 3 बच्चों संग खाया जहर

कोंच थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में सोमवार को महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर दे दिया और फिर खुद भी खा लिया। इस घटना में महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। वहीं एक पुत्र और एक पुत्री की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव के विधा महतो का सोमवार की दोपहर को अपनी पत्नी 35 वर्षीय मंजू देवी के साथ विवाद हुआ था। विवाद का कारण यह था कि पत्नी चाहती थी, कि लॉकडाउन में दूसरे राज्य से घर लौटा पति फिर से कमाने के लिए जाए।

लेकिन पति दुबारा नहीं लौटना चाहता था। वह गांव में ही रह कर अपने खेत में काम करने लगा था। पत्नी को खेती करना पसंद नहीं आ रहा था। पत्नी ने मना किया लेकिन पति पटवन करने चला गया। इससे गुस्साई पत्नी मंजू देवी ने अपने तीन बच्चों को अनाज में डालने के लिए रखा कीटनाशक सल्फास खिलाने के बाद खुद भी इसका सेवन कर लिया।

इससे महिला और उसकी बेटी 8 वर्षीय मुस्कान की मौत हो गई। वहीं पुत्री दिव्या कुमारी और पुत्र विक्की कुमार का इलाज गुरारू के निजी नर्सिंग होम में चल रहा, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। काेंच थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पति के साथ विवाद के बाद पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Instead of going out, the migrant laborer consumed poison with 3 children in the village.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/instead-of-going-out-the-migrant-laborer-consumed-poison-with-3-children-in-the-village-127437045.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/orig_013_1592857789.jpg

0 Response to "प्रवासी श्रमिक बाहर जाने के बजाए गांव में ही खेती में जुटा ताे पत्नी ने 3 बच्चों संग खाया जहर"

Post a Comment