एमबीए में प्रवेश को इस बार जीडी व इंटरव्यू नहीं
एमबीए के नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस बार नामांकन बिना ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और इंटरव्यू के होगा। केवल स्नातक में मिले अंकों के आधार पर दाखिला होगा। एमबीए एडवाइजरी बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में यह फैसला हुआ। प्रभारी वीसी डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एमबीए के निदेशक डॉ. पवन कुमार पोद्दार ने कहा, कोरोना को लेकर जीडी और इंटरव्यू संभव नहीं होगा। ऐसे में उन्होंने केवल स्नातक के अंकों के आधार पर इस बार दाखिले का प्रस्ताव रखा, इसे प्रभारी वीसी ने अनुमति दी। परीक्षा कंट्रोलर को एमबीए के पहले सेमेस्टर का रिजल्ट जारी करने को कहा गया।
बैठक में कॉन्ट्रैक्ट वाले शिक्षकों का मामला भी रखा, जिनका कॉन्ट्रैक्ट पांच जून को समाप्त हो गया है। तय हुआ कि कोरोना के कारण अभी कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने या नए शिक्षकों को कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया नहीं की जा सकती, इसलिए जिनके कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गए, उन्हें 6 माह का एक्सटेंशन दिया जाए। साथ ही शर्त रखी गई कि स्थिति सामान्य होते ही इंटरव्यू लिया जाए।
इन पर भी हुई चर्चा : विभाग को स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के शुल्क से होने वाली आय से टीएमबीयू को मिलने वाले 40% अंशदान पर चर्चा हुई। विभाग को इससे करीब 30 लाख सालाना आय होती है। इससे विवि को अंशदान प्रतिवर्ष 12 लाख की दर से 6 साल में 72 लाख मिलना था। यह नहीं मिला। डॉ. पोद्दार ने कहा, एमबीए की बिल्डिंग निर्माण से अंशदान नहीं भेजा। विवि कहे तो अंशदान दिया जाएगा। अर्धनिर्मित बिल्डिंग व बाउंड्री पर भी बात हुई। डॉ. सिंह ने इसका विस्तृत प्रस्ताव बनाने को कहा, ताकि राजभवन की अनुमति को भेजा जा सके। कैंपस से अतिक्रमण हटाने व निदेशक को अगली बैठक में पूरी तैयारी व ब्यौरा लाने को कहा। बैठक में एफए पद्मकान्त झा, डीएसडब्लू डॉ. राम प्रवेश सिंह व अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/this-time-admission-to-mba-is-not-gd-and-interview-127407791.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/
0 Response to "एमबीए में प्रवेश को इस बार जीडी व इंटरव्यू नहीं"
Post a Comment