Popular Posts

समय पर आया मानसून, बरसीं बूंदें, गिरा पारा

समय पर आया मानसून, बरसीं बूंदें, गिरा पारा

हल्की बूंदों के साथ ही मानसून ने जिले में दस्तक दे दी। बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार को बूंदें गिरीं। सुबह हल्के बादल छाए। ग्रामीण अंचलों में बारिश हुई। ठनका भी गिरा। शहरी क्षेत्र में हल्की बूंदों ने गर्मी से राहत दी। शुक्रवार को हुई अच्छी बारिश के बाद मानसून शनिवार सुबह भागलपुर तक पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया, मानसूनी बादलों का सक्रिय होना हवा पर निर्भर करता है। बीते 24 घंटे में 6.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बंगाल की खाड़ी में भी बन रहा कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा कम दबाव का क्षेत्र उड़ीसा तक बढ़ा है। घने बादल 48 घंटे में आएंगे। इस बीच शहर में शनिवार को पूरे दिन बादल आते-जाते रहे। सुबह रिमझिम फुहारें बरसी पर उसके बाद बारिश नहीं हुई। शहर का अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम 27.2 डिग्री रहा।

आगे क्या : अगले तीन दिनों तक बारिश व वज्रपात की आशंका है। गुरुवार व शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के रास्ते मानसून बिहार पहुंचा है। मौसम विभाग पटना के डायरेक्टर डॉ. एस के पटेल ने बताया, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते वर्ष मानसून की अरब सागर व बंगाल की खाड़ी की ओर से सक्रिय था। कई दिनों तक इसकी रफ्तार धीमी थी। इस वर्ष मानसूनी की गति तेज रही इसलिए तय समय पर पहुंचा। रविवार को हवा दक्षिणी रही तो मानसून पूरे तेजी से आसपास के 7 जिलों को कवर करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खलीफाबाग चौक पर हल्की बारिश में ही सड़क तर हो गईं।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/monsoon-came-on-time-rain-drops-mercury-dropped-127407785.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/orig__1592089377.jpg

0 Response to "समय पर आया मानसून, बरसीं बूंदें, गिरा पारा"

Post a Comment