Popular Posts

किन्नराें ने पीट-पीटकर युवक काे मार डाला, आपत्तिजनक बात कहने पर भड़के

किन्नराें ने पीट-पीटकर युवक काे मार डाला, आपत्तिजनक बात कहने पर भड़के

आपत्तिजनक बात कहने किन्नराें ने युवक काे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना शुक्रवार की रात करीब दाे बजे अगमकुआंथाने के पंचशील स्कूल के पास हुई। मृतक की पहचान छोटी पहाड़ी निवासी 40 साल के छोटू कुमार के रूप मे हुई है। वह ठेला चलाने का काम करता था।

रात दाे बजे किन्नरों की टाेली स्कूल के पास से गुजर रही थी। इसी बीच हाफ पैंट और गंजी पहने हुए छाेटू वहां पहुंच गया। छाेटू ने किन्नराें काे आपत्तिजनक बात कह दी। इसी काे लेकर किन्नर छाेटू से उलझ गए। बाद में किन्नराें ने कुछ और काे बुला लिया। उसके बाद लाठी-डंडे और लात-घूसे से छाेटू पर वार करना शुरू कर दिया। मारपीट से छाेटू बुरी तरह घायल हाे गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची ताे देखा कि छाेटू बहाेश पड़ा है।

पुलिस उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गई। इलाज के दाैरान उसकी माैत हाे गई। थानेदार अभिजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात किन्नराें पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। छाेटू जब रात में घर नहीं लाैटा ताे परिजन परेशान हाे गए। सुबह से खाेजबीन करने लगे। अगमकुआंथाने पहुंचे तो पुलिस ने नालंदा मेडिकल काॅलेज भेजा जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहां पहचान हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/kinner-beaten-to-death-by-beating-young-man-provoking-objectionable-thing-127407799.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/14/

0 Response to "किन्नराें ने पीट-पीटकर युवक काे मार डाला, आपत्तिजनक बात कहने पर भड़के"

Post a Comment