Popular Posts

चांदन पुल को ले धरना पर बैठने वाले मान ठाकुर भाजपा से हुए निष्कासित

चांदन पुल को ले धरना पर बैठने वाले मान ठाकुर भाजपा से हुए निष्कासित

जिले में महज 48 घंटे के अंदर भाजपा के संगठन में राजनीति गरमा गई है। भाजपा युवा माेर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मान ठाकुर ने जैसे ही बांका के लाेगाें की समस्या के निदान काे लेकर चांदन नदी के डायवर्सन निर्माण में हाे रहे विलंब के मुद्दे पर प्रशासन काे घेरते हुए सांकेतिक धरना दिया, भाजपा में आंतरिक कलह शुरू हो गया। पार्टी के जिला स्तरीय संगठन ने ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के विरुद्ध पार्टी से निष्कासन का आदेश निकाल दिया। हालांकि मान ठाकुर ने अकहा है कि जिला संगठन द्वारा उनके निष्कासन के लिए अपनाया तरीका गलत है।
मान ठाकुर ने बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काे पार्टी से निष्कासन के लिए प्रदेश कमेटी से स्वीकृति लेनी हाेती है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने निष्कासन अथवा स्पष्टीकरण से संबंधित पत्र मिलने से भी इंकार किया है। उनका कहना है कि जनता की समस्या को देखते हुए उन्होंने धरना दिया था, पार्टी या सरकार के खिलाफ नहीं। वे हमेशा पार्टी के सिद्धांतों पर चल रहे हैं और पार्टी हित में ही कार्य कर रहे हैं। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने की वजह से मान ठाकुर को पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्हें पूर्व में ही समझाया गया था कि इस प्रकार के कार्य न करें। कोई भी मांग हो तो ज्ञापन सौंपे। लेकिन उन्होंने सड़क पर उतर कर पार्टी के विरुद्ध कार्य किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मान ठाकुर, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/man-thakur-who-sat-on-the-picketing-of-chandan-bridge-was-expelled-from-bjp-127383415.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/app080639img-20200606-wa0019_1591485451.jpg

0 Response to "चांदन पुल को ले धरना पर बैठने वाले मान ठाकुर भाजपा से हुए निष्कासित"

Post a Comment