Popular Posts

शादीशुदा महिला से की दोस्ती बनाया संबंध, किया ब्लैकमेल

शादीशुदा महिला से की दोस्ती बनाया संबंध, किया ब्लैकमेल

शादीशुदा महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार और बाद में तकरार का मामला सामने आया है। आनंदपुर ओपी क्षेत्र की एक महिला के आवेदन पर चांदन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पीड़िता ने लखीसराय जिला के कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर निवासी श्रवण पटेल पिता लीलू मंडल पर प्यार के जाल मे फंसा कर अवैध संबंध बनाने और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार वह मुंबई में रहती थी। तब फेसबुक पर उसकी लखीसराय के श्रवण से दोस्ती हुई और दोनों एक-दूसरे से लगातार बातचीत करने लगे। युवक के आग्रह पर शादीशुदा महिला मुंबई से पटना आई। जहां युवक ने उसे रिसीव कर इधर-उधर घुमाया। जब महिला अपने घर लौटी तो दूसरे दिन युवक भी वहां पहुंच गया और बातचीत करते हुए महिला के साथ संबंध स्थापित करने की इच्छा जाहिर की। मना करने पर बदनाम करने और फोटो बच्चों को दिखाने की धमकी देते हुए उसने शारीरिक संबंध स्थापित किया। इस दौरान उसने फोटो भी खींच ली। इसके बाद युवक ने फोटो के बहाने उसे कई बार ब्लैकमेल किया।

दोस्तों के साथ पहुंचा घर, जबरन की शादी
आरोप है कि बीते 28 नवंबर को श्रवण अपने दोस्त प्रशांत और गौतम के साथ उसके गांव पहुंचा और जबरन उससे शादी कर ली। युवक फोटो उसके बच्चों को दिखा कर महिला को बदनाम करने की धमकी देता रहा। डर की वजह से महिला श्रवण से मिलने लखीसराय पहुंची, जहां मुहल्ले वालों ने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने घटना की लिखित सूचना कबैया थाना को दी। जहां से पुलिस ने उसे आनंदपुर ओपी क्षेत्र अग्रसारित कर दिया। ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन चांदन थाना भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/made-friendship-with-married-woman-blackmailed-127383422.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/

0 Response to "शादीशुदा महिला से की दोस्ती बनाया संबंध, किया ब्लैकमेल"

Post a Comment