Popular Posts

सदर, अमरपुर व शंभूगंज प्रखंड के युवक कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेट

सदर, अमरपुर व शंभूगंज प्रखंड के युवक कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेट

जिले में शनिवार को तीन कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए। जिनमें बांका प्रखंड के डांड़ा, अमरपुर के सलेमपुर तथा शंभूगंज प्रखंड के भरतशीला निवासी एक-एक युवक शामिल हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों मरीजों को क्वारेंटाइन सेंटर से लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया। इधर, जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जिला प्रशासन जुट गई है। क्वारेंटाइन सेंटर में ये मरीज किन-किन लोगों से मिले हैं, किनके साथ बस एवं ट्रेनों में सफर कर दूसरे राज्यों से आए हैं, यह सभी जानकारी जुटाई जा रही है। तीन नए मामले आने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 133 हो गई है।
तीनों युवक का सैंपल दो जून को जांच के लिए पटना भेजा गया था। बांका प्रखंड के डांड़ा निवासी युवक गुड़गांव, भरतशीला शंभूगंज निवासी महाराष्ट्र व सलेमपुर निवासी युवक दिल्ली से आए हैं। अब तक पाए गए सभी काेरोना मरीजों में से सिर्फ एक स्थानीय है। बाकी सभी मरीज प्रवासी हैं, जिन्हें परदेश से लौटने के बाद क्वारेंटाइन में रखा गया था। इधर, दो दिनों के ब्रेक के बाद जिले से 110 लोगों का सैंपल शनिवार को जांच के लिए पटना भेजा गया है। वही सदर अस्पताल के टीवी वार्ड में स्थापित ट्रू नेट मशीन शनिवार देर रात चालू होने की संभावना है। मशीन चालू होने के बाद रोजाना 50 सैंपलों की जांच सदर अस्पताल में ही हो सकेगी। इससे रिपोर्ट के लिए इंतजार भी घट जाएगा।
जिले के 77 मरीजों ने जीती है कोरोना से जंग, अब 66 एक्टिव
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच एक सुखद बात यह है कि जिले के 77 कोरोना मरीजों ने अब तक कोरोना से जंग जीत ली है और वह अपने घरों में होम क्वारेंटाइन में रह रहे हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही जो मरीज ठीक हाेकर होम क्वारेंटाइन में गए हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी सामान का एक किट दिया जा रहा है, जिसे वह अपने घर में उपयोग कर सकते हैं। जिले में अब कोरोना के 66 एक्टिव केस ही रह गए हैं।
सदर अस्पताल के टीबी वार्ड में लगाया गया ट्रू नेट मशीन


जिले से शनिवार को 110 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया। इससे पहले विभागीय आदेश के अनुसार बुधवार और गुरुवार को कोई सैंपल नहीं भेजा गया था। दो दिनों के ब्रेक के बाद शनिवार को सैंपल आरएमआरआई पटना भेजा गया। इधर, बांका सदर अस्पताल स्थित टीबी वार्ड में ट्रू नेट मशीन लगाया जा रहा है, जहां प्रतिदिन 50 सैंपल की जांच की जाएगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग पर जोर दे रही है, ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। इस मशीन के शनिवार देर रात यहां चालू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर में सैनिटाइजेशन करते नगर परिषद के कर्मी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/youth-of-sadar-amarpur-and-shambhunganj-blocks-corona-positive-isolated-127383410.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/orig_app070651img-20200606-wa0008_1591485295.jpg

0 Response to "सदर, अमरपुर व शंभूगंज प्रखंड के युवक कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेट"

Post a Comment