मखदुमपुर के बंदेया-स्वर्णाबिगहा में केविन में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाए हजारों के सामान
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बंदेया-स्वर्णा विगहा गांव निवासी किसान विनेश कुमार उर्फ गुरुलाल के केविन में गुरुवार की रात सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए मूल्य के इलेक्ट्रिक उपकरणों काे उड़ा लिया। इस आशय की जानकारी देते हुए किसान ने बताया कि हालांकि केबिन का दरवाजा नहीं खुलने की वजह से चोर बड़े सामान को चुराने में विफल रहे लेकिन उन्होंने छोटे सामान यथा स्टार्टर,चेंजर ऑटोमेटिक स्टार्टर सहित कई छोटे सामान चुराकर भागने में सफल रहे। चोरी की घटना की जानकारी किसान को अहले सुबह तब हुई जब वह अपने घर से बधार में घूमने के लिए निकले।
उन्होंने उक्त आशय की सूचना स्थानीय थाने को दी। किसान ने बताया कि विगत एक वर्ष के अंतराल पर उनकी केबिन में यह चोरी की दूसरी घटना है। पिछले वर्ष भी अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर केबिन में रखें जनरेटर,सीडी,दो पंखी एवं पाइप की चोरी कर ली थी। इस संबंध में भी तब मखदुमपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन आज तक मखदुमपुर पुलिस द्वारा चोरों की गिरफ्तारी एवं सामान की बरामदगी नहीं हो सकी है। बहरहाल किसान के लिए राहत की बात यह रही कि केबिन का दरवाजा तोड़ने में चोर सफल नहीं हो सके।
गया बिगहा के मोबाइल टावर से हुई दर्जनों बैटरी की चोरी
शकुराबाद थाना क्षेत्र के गया बिगहा गांव में बीएसएनएल के मोबाइल टावर से दर्जनों बैटरी चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गया बीघा गांव निवासी नागेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने गया बिगहा मोबाइल टावर से दर्जनों बैटरी चुरा लिया। सुबह ग्रामीणों ने जब तीन बैटरी बाहर फेंका हुआ देखा तो पता चला कि मोबाइल टावर से बैटरी चोरी हो गई है।
बाद में इसकी सूचना तक शकुराबाद थाने को दी गई। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि अभी चोरी की घटना को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी। पुलिस चोरों को खोजने के बजाय आवेदन मिलने का इंतजार कररही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/thieves-blew-away-goods-worth-thousands-after-burglarizing-kevin-in-bandeya-swarnabigaha-makhdumpur-127428146.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/20/orig_98_1592607697.jpg
0 Response to "मखदुमपुर के बंदेया-स्वर्णाबिगहा में केविन में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाए हजारों के सामान"
Post a Comment