जिले में दो इंस्पेक्टर,12 सब इंस्पेक्टर और 22 जमादार, 251 सिपाही समेत 338 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला
कैमूर जिले से शुक्रवार को दो इंस्पेक्टर, 12 पुलिस अवर निरीक्षक और 22 सहायक अवर निरीक्षक (जमादार) के अलावे 251 सिपाही समेत कुल 338 पुलिसकर्मी इधर से उधर किए गए हैं। पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शाहाबाद रेंज के डीआईजी पी. कन्नन के आदेश पर इधर से उधर किया गया है। यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग के आदेश पर आगामी विधानसभा चुनाव और पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में किया गया है। कैमूर जिले से स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी कैमूर जिले में समय अवधि पूरा कर चुके थे। जिसके मद्देनजर इन्हें डीआईजी ने शाहाबाद रेंज के गैर जिलों में स्थानांतरित कर दिया है।
इधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कैमूर दिलनवाज अहमद में बताया है कि चुनाव आयोग के आदेश के आलोक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये कैमूर जिले से 2 इंस्पेक्टर, 12 पुलिस अवर निरीक्षक, 22 सहायक अवर निरीक्षक, 51 हवलदार और 251 सिपाहियों समेत कुल 338 पुलिस अफसरों व सिपाहियों का स्थानांतरण शाहबाद रेंज के विभिन्न जिलों में हुआ है। एसपी ने बताया है कि स्थानांतरित किए गए पुलिस पदाधिकारी और सिपाही शाहाबाद रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक पी कन्नन के आदेश के आलोक में पदस्थापन जिला में जाकर पदभार ग्रहण करेंगे।
रोहतास, भोजपुर व बक्सर जिला में भेजे गए अफसर व पुलिसकर्मी
विधान सभा चुनाव से पहले एक जगह पर कार्यावधि पूरा किए कैमूर जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को शाहाबाद रेंज के डीआइजी पी कन्नन ने स्थानांतरण किया है। पुलिस अधिकारियों को कैमूर जिले से रोहतास, भोजपुर व बक्सर जिला में भेजा गया है।
स्थानांतरित किए गए दो इंस्पेक्टरों में एक रोहतास दूसरे बक्सर गए
कैमूर जिले में पिछले कई वर्षों से तैनात रहे दो इंस्पेक्टर भी स्थानांतरित किए गए हैं। इनमें एक पुलिस निरीक्षक उदय कुमार जबकि दूसरे पुलिस निरीक्षक बिंदेश्वर कुमार शामिल हैं। पुलिस निरीक्षक उदय कुमार को कैमूर जिले से स्थानातरित करते हुये रोहतास जिला भेजा गया है ।
कई सालों से तैनात थे
चुनाव आयोज के आदेश और पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में कैमूर जिले से पुलिस अफसरों और सिपाही समेत कुल 338 पुलिसकर्मियों को शाहबाद प्रक्षेत्र के गैर जिलों में स्थानांतरित किया गया है। सभी अफसर और पुलिसकर्मी कैमूर जिले में पिछले कई सालों से तैनात थे। -पी. कन्नन, उप पुलिस महानिरीक्षक, शाहबाद प्रक्षेत्र
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/338-policemen-including-two-inspectors-12-sub-inspectors-and-22-jamadars-251-soldiers-were-transferred-in-the-district-127428160.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/20/99_1592607934.jpg
0 Response to "जिले में दो इंस्पेक्टर,12 सब इंस्पेक्टर और 22 जमादार, 251 सिपाही समेत 338 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला"
Post a Comment