कुर्रे मुसहरी में पुलिस ने की छापेमारी सैकड़ों लीटर शराब को किया नष्ट
पुलिस ने कुर्रे मुसहरी से पुलिस ने छापेमारी कर सैकड़ों लीटर देसी शराब को नष्ट किया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार शराब धंधेबाज के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कुर्रे मुशहरी में पुलिस ने छापेमारी कर मौके पर उपलब्ध सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट कर दिया।
पुलिस ने साथ ही वहां स्थापित शराब बनाने के उपकरणों को भी तहस-नहस कर दिया। लगातार हो रही छापेमारी से शराब धंधेबाज में हड़कंप व्याप्त है। वैसे अब भी इलाके में कई स्थानों पर चोरी छुपे शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही है। थानेदार ने बताया कि किसी को भी इलाके में शराब के धंधे की जार भी आजादी नहीं दी जाएगी।
काको से 15 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को काको चौधरी टोला में छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर रश्मि आनंद ने की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर काको चौधरी टोला में श्रवण चौधरी और विनोद चौधरी के घर छापेमारी की गई।
इस दौरान श्रवण चौधरी के घर से 8 लीटर और विनोद चौधरी के घर से 7 लीटर शराब जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब बनाने, बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ghosi/news/police-raid-in-kurre-mushari-destroyed-hundreds-of-liters-of-liquor-127428140.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/20/97_1592607621.jpg
0 Response to "कुर्रे मुसहरी में पुलिस ने की छापेमारी सैकड़ों लीटर शराब को किया नष्ट"
Post a Comment