लापरवाही की हद : क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहीं महिलाओं को साड़ी के बदले दिया लूंगी-गमछा
बरबीघा के टाउन उच्च विद्यालय में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में अनियमितताओं का दौर बदस्तूर जारी है। प्रवासी मजदूर पहले खाने की समस्या से जूझ रहे थे लेकिन अब वहां रह रहे महिला प्रवासियों को वस्त्र को लेकर काफी दिक्कतें हो रही है। दरअसल, महिलाओं को पहनने के लिए अधिकारियों द्वारा लूंगी और गमछा दिया गया है। इसको लेकर महिलाओं तथा उनके परिजनों में काफी रोष व्याप्त है।
यह मामला तब सामने आया जब जिला विधिज्ञ संघ के मनोज चौधरी दैनिक भास्कर में छपी भोजन की कुव्यवस्था वाली खबर को लेकर जांच पड़ताल करने पहुंचे। वहां जब खाने के बारे में उन्होंने प्रवासियों से पूछा तो खाने के साथ-साथ उन लोगों ने महिलाओं को साड़ी, साया और ब्लाउज की जगह लुंगी और गमछा देने की बात बताई। हालांकि इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों ने बताया कि डिग्निटी किट में किसी प्रकार की कमी नहीं की गई है। खाने की समस्या कुछ दिन पूर्व थी जिसे अब शुरू कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/barbigha/news/extent-of-negligence-i-will-give-the-women-living-in-the-quarantine-center-in-exchange-for-a-sari-127400912.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/101_1591916375.jpg
0 Response to "लापरवाही की हद : क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहीं महिलाओं को साड़ी के बदले दिया लूंगी-गमछा"
Post a Comment