Popular Posts

कुदरा में नवादा की प्रवासी महिला ने ट्रक में नवजात को दिया जन्म

कुदरा में नवादा की प्रवासी महिला ने ट्रक में नवजात को दिया जन्म

(उपेंद्र कुमार सिंह) गांव करीब 200 किमी दूर था, इधर, एक प्रसूता जो कामगारों के साथ ट्रक में सवार थी, उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। वह पीड़ा से छटपटा रही थी, इतने में जब तक उसे कोई मदद मिलती कुदरत ने उसे इतनी ताकत और पीड़ा सहन करने का धैर्य दिया कि उसने ट्रक में ही नवजात को जन्म दे डाला। दरअसल महिला बीते मंगलवार को 65 कामगारों के साथ गोरखपुर से नवादा जिले के लिए चली थी।

इसी बीच बुधवार शाम मजदूरो से भरा ट्रक जैसे ही राष्ट्री राजमार्ग दो पर कुदरा थाना क्षेत्र के अनामिका होटल के पास पहुंचा ट्रक सवार प्रवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। वह दर्द से कराहने लगी। तब बगैर देर किए प्रवासी कामगारों ने महिला की मदद के लिए तत्काल ट्रक रोका और कुदरा में होटल संचालक से सहयोग की गुहार लगाई, कुछ देर बाद एंबुलेंस पहुंचा और चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया। बता दें कि पूरे देश में लोक डाउन लगाए जाने के बाद प्रवासी मजदूरों का लौटने का सिलसिला अभी भी जारी है।

पीएचसी को फोन कर महिला को ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की गई
इसी बीच जब ट्रक सवार रही महिला जिसे प्रसव पीड़ा होने लगी तब प्रवासियों ने जिस होटल संचालक से सहयोग मांगा। तब होटल संचालक ने तत्काल कुदरा पीएचसी को फोन कर दर्द से कराह रही महिला को ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की, लेकिन एंबुलेंस आने में देर होने के कारण महिला ने ट्रक वाहन में ही अपने प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म दे दी।

कुछ ही मिनटों बाद पीएचसी का एंबुलेंस वाहन पहुंचा
अनामिका लाइन होटल पर पहुंचकर बच्चे और महिला को स्वास्थ्य जांच के लिए तत्काल अपने एंबुलेंस वाहन में लेकर उनके परिजनों को पीएचसी लाया गया। और जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी ने बताया कि जांच में ब्लड प्रेशर एवं ब्लड सामान्य पाया गया। अस्पताल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चे महिला तथा उसके परिजनों को एंबुलेंस वाहन से अनामिका लाइन होटल पर पहुंचाया।

थाने के दुलारपुर गांव की निवासी है महिला
बच्चे को जन्म देने वाली प्रवासी मजदूर महिला बिहार के नवादा जिले के नवादा नगर थाना के दुलारपुर गांव निवासी आजाद मांझी की पत्नी बानो देवी है। महिला के पति आजाद मांझी ने बताया कि गोरखपुर से सभी मजदूरों को अपने घर पहुंचाने के लिए कंपनी के मालिक द्वारा ट्रक वाहन उपलब्ध कराया गया था। जो गोरखपुर से यहां पहुंचने में 2 दिनों से बिना भोजन के खाए पिए हम लोग हैं। केवल पानी के सहारे ही पानी पीकर किसी तरह अपने घर जा रहे हैं।

बताया- वहां पर नमक- रोटी खा कर अपना जीवन बिताए

करीब 3 महीने तक लॉकडाउन लगाए जाने के कारण जो भी पैसा हमलोग कमाए थे, उसी पैसे के सहारे आज तक हम लोग वहां पर नमक रोटी खाकर अपना जीवन बिताएं। घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल पा रहा था। जब खाने-पीने की सामग्री समाप्त हो गई तब अंत में कंपनी मालिक किराए का ट्रक ठीक कर घर भेजने का काम किया। यदि पहले भेज दिया होता तो हम लोग अपने घर पहुंच जाते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nawada migrant woman gives birth to newborn in truck in Kudra


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kudra/news/nawada-migrant-woman-gives-birth-to-newborn-in-truck-in-kudra-127400918.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/12/102_1591916557.jpg

0 Response to "कुदरा में नवादा की प्रवासी महिला ने ट्रक में नवजात को दिया जन्म"

Post a Comment