Popular Posts

प्रखंडों में सदस्यता अभियान को लेकर प्रचार वाहन को किया गया रवाना

प्रखंडों में सदस्यता अभियान को लेकर प्रचार वाहन को किया गया रवाना

शहर के स्टेशन रोड स्थित जिला लोजपा कार्यालय से मंगलवार को प्रखंडों में सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के द्वारा पार्टी का झंडा दिखा कर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस बाबत जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से शेखपुरा विधानसभा के प्रत्येक प्रखंड में बूथ स्तरीय टीम के द्वारा गांव-गांव जाकर बुथ व पंचायत की समस्या की जानकारी एवं सदस्यता अभियान चलाएंगे।

साथ ही कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर मीडिया प्रभारी शेखर पासवान, सदर प्रखंड के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, जिला महासचिव प्रमोद सिंह, अरियरी प्रखंड अध्यक्ष मुरारी शर्मा, उमेश केवट, अमजद अली उर्फ़ मोनी, निरंजन चंद्रवंशी, माधव, सौरव सिंह सहित अन्य लोग अन्य लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Publicity vehicle carried out for membership campaign in blocks


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/publicity-vehicle-carried-out-for-membership-campaign-in-blocks-127418212.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/orig_99_1592349131.jpg

0 Response to "प्रखंडों में सदस्यता अभियान को लेकर प्रचार वाहन को किया गया रवाना"

Post a Comment