Popular Posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए होटल संचालक का सदर अस्पताल में नहीं हुआ इलाज, हुई मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए होटल संचालक का सदर अस्पताल में नहीं हुआ इलाज, हुई मौत

शहर के रामाधीन कॉलेज मोड़ के समीप सोमवार देर शाम एक ट्रक की चपेट में आने से होटल संचालक मनीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की सहयोग से सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, लेकिन वहां ड्यूटी से दोनों डॉक्टर गैरहाजिर थे। इसलिए ड्रेसर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हेंबिहारशरीफ रेफर कर दिया। इस दौरान बिहारशरीफ पहुंचने के पूर्व ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद नाराज परिजन शव को वापस शेखपुरा सदर अस्पताल लाए। मंगलवार की सुबह तक पोस्टमॉर्टम नहीं होने से परिजनों का सब्र का बांध टूट गया और उनलोगों ने जमकर हंगामा किया।

हालांकि मौके पर मौजूद डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह एवं शेखपुरा थाने की पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाया। मौके पर मौजूद मृतक के भाई आशीष कुमार ने बताया कि उसके भाई नीरपुर गांव स्थित होटल बंद कर घर इन्दाय पर मुहल्ले में एक सहयोगी के साथ बाइक से लौट रहे थे। रामाधीन कॉलेज के समीप लखीसराय की ओर जा रहे ट्रक के हुक में फंसकर मनी, गिर गए और उसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए।
होटल से घर लौट रहा था मनीष: दरअसल, नगर परिषद क्षेत्र के इंदाय मोहल्ला निवासी गौरी यादव के 27 वर्षीय पुत्र मनीष यादव नीरपुर गांव स्थित अपने होटल बंदकर से अपने सहयोगी के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रामाधीन कॉलेज मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक के पीछे लगे हुक में फंसकर वह गिर गया और उसके पहिया के नीचे आ गया। गंभीरअवस्था में उसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इमरजेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर की मौजूदगी नहीं होने के कारण ड्रेसर के द्वारा ही प्राथमिक उपचार कर बिहारशरीफ रेफर कर दिया।

इमरजेंसी वार्ड में नहीं थे डॉक्टर, करना पड़ा इंतजार
घटना के दौरान इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर की गैरमौजूदगी के कारण गंभीर रूप से घायल मनीष को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। परिजनों द्वारा बार-बार घायल युवक का इलाज करने की मांग कर रहे थे, लेकिन उसका उचित इलाज नहीं हो सका। परिजनों के गुस्से के बाद ड्रेसर के द्वारा ही जैसे-तैसे प्राथमिक उपचार किया गया और उसे बिहारशरीफ रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। उसके बाद मृतक के परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर नहीं रहने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

राजद नेता की पहल पर किया गया शव का पोस्टमॉर्टम
वहीं, शव को सदर अस्पताल वापस लाने के बाद डॉक्टर के नहीं रहने के कारण उसका पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया। मृतक के परिजनों को शव के पोस्टमॉर्टम के लिए मंगलवार की सुबह तक इंतजार करना पड़ा। उसके बाद भी कोई भी डॉक्टर के द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया। जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने डीएम तथा सिविल सर्जन को फोन से बात कर डॉक्टरों की लापरवाही की जानकारी दी और जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hotel operator seriously injured in accident, not treated at Sadar Hospital, died


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/hotel-operator-seriously-injured-in-accident-not-treated-at-sadar-hospital-died-127418207.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/17/98_1592349060.jpg

0 Response to "हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए होटल संचालक का सदर अस्पताल में नहीं हुआ इलाज, हुई मौत"

Post a Comment