ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य दुकानों में खरीदारी को जुटे ग्राहक, टीवी-पंखे खूब बिके
जिले में कोरोनावायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक फेज वन में बाजार अपनी पुरानी रंगत में लौट रहा। जिले में एक साथ सभी प्रतिष्ठानें खुलने व खरीदारों के बड़ी संख्या में पहुंचने से बाजार गुलजार हो गया है। कपड़ा, ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारी को भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, कोरोना के खतरों को देखते हुए व्यवसायी ग्राहकों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी कर रहें।
हैंड सेनेटाइज के बाद ग्राहकों को प्रतिष्ठान में प्रवेश की अनुमति मिल रही। इधर, ऑटोमोबाइल सेक्टर (दो व तीन चक्का वाहन) का बाजार भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। वाहन की खरीदारी को ग्राहक पहुंच रहे। चार चक्का की अपेक्षा दो चक्के वाहनों की बिक्री अधिक हो रही है। चार चक्का वाहन संचालकों की मानें, तो अनलॉक फेज वन में प्रतिष्ठान खुलने के बाद ग्राहकों से फोन आदि माध्यमों से संपर्क किया जा रहा।
इलेक्ट्राॅनिक्स: सेल पकड़ने लगा रफ्तार
इलेक्ट्रानिक्स एंड इलेक्ट्रिकल का बाजार भी रफ्तार पकड़ रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच फ्रिज, टीवी, पंखा आदि की जमकर खरीदारी हो रही है। खुदरा व्यवसायियों ने बताया कि इलेक्ट्रिकल आइटम का बाजार रफ्तार पकड़ने लगा है। कपड़ा बाजार भी धीरे-धीरे अपनी पुराने रंगत में लौट रहा। खरीदारी को ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंच रहे। हालांकि, दूसरे प्रदेशों से आने वाले कपड़ा का आवक बंद है। इस वजह से नए कपड़ों के स्टॉक में कमी है।
सर्राफा बाजार : भाव पूछ लौट जा रहे लोग:लॉकडाउन में प्रतिष्ठानें बंद की वजह से सोना-चांदी व्यवसायियों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अनलॉक फेज वन में बाजार पटरी पर धीरे-धीरे लौट रहा। लेकिन, स्थिति सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा। व्यवसायियों की मानें तो लॉकडाउन अवधि से लेकर अब तक सोना पर लगभग छह हजार रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। इस स्थिति में ग्राहक या तो बहुत जरुरी होने पर हल्का सामान ले जा रहें, नहीं तो रेट गिरने की उम्मीद देख वापस चले जा रहें हैं। मांग के अनुरुप सर्राफा बाजार में अभी बिक्री कम है।
कोरोना पॉजिटिव महिला का 2 वर्षीय बच्चा भी हुआ पॉजिटिव
बरबीघा रेफरल अस्पताल में आइसोलेट की गई एक कोरोना पॉजिटिव महिला के 2 वर्षीय बच्चे का रिपोर्ट भी मंगलवार को पॉजिटिव आ गया। अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक राजन कुमार ने बताया की बरबीघा प्रखंड के भदरथी गाँव की महिला को पिछली माह क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रसव होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था उस समय महिला सहित सभी परिवार का टेस्ट कराने पर सिर्फ महिला पॉजिटिव पाई गई थी। लेकिन दो दिन पूर्व भेजे गए रिपोर्ट में मंगलवार को बच्चाको भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
वाहन बिक्री: चार पहिया भी बिकने लगे:ऑटोमोबाइल सेक्टर में वाहनों की खरीदारी को प्रतिष्ठानों पर ग्राहक पहुंचने लगे हैं। चार पहिया की अपेक्षा दो पहिया वाहनों की बिक्री अधिक हो रही। बाइक शोरूम के संचालक ने बताया कि बाइक की खरीदारी को ग्राहक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और बाइक की बिक्री भी हो रही। ग्राहकों से सोशल डिस्टेसिंग के पालन की अपील भी की जा रही। प्रतिदिन 1-2 वाहनों की बिक्री हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/customers-engaged-in-shopping-in-other-shops-including-automobiles-electronics-tv-fans-sold-a-lot-127393969.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/10/94_1591743302.jpg
0 Response to "ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य दुकानों में खरीदारी को जुटे ग्राहक, टीवी-पंखे खूब बिके"
Post a Comment