Popular Posts

चोरी की बाइक के साथ अंतर जिला अपराधी धराया

चोरी की बाइक के साथ अंतर जिला अपराधी धराया

थाना क्षेत्र के डाकघर रोड के समीप से बीते बुधवार की रात बाजार निवासी दवा व्यवसायी देवेंद्र सिंह के आवासीय परिसर से हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इस बाबत एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि व्यवसायी देवेंद्र सिंह की अपाचे बाइक संख्या- बीआर 50ए 5492 की चोरी हुई थी। चोरी की हरकत दवा व्यवसायी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। जिसमें थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह सहित पुलिस बल को शामिल किया गया था।
जिले के सभी थानाध्यक्ष के ग्रुप में बाइक चोरी के फुटेज डाले गए। फुटेज के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान कर चोरी की बाइक के साथ मुख्य आरोपी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़डिया निवासी संतोष कुमार सिंह एवं उसके सहयोगी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गजहर माल निवासी रविन्द्र कुमार सरदार को टाउन क्षेत्र से रविवार को गिरफ्तार किया गया।
राघाेपुर और पिपरा थाने में भी दर्ज हैं मामले
अपराधियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मौके पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर शिव किशोर प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे। एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि चोरी की घटना के मुख्य आरोपी संतोष कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह राघोपुर थाना और पिपरा थाने में दर्ज मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी। गिरफ्तार दोनों अपराधी को जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गिरफ्तार अपराधी की जानकारी देते डीएसपी, थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/triveniganj/news/inter-district-criminal-arrested-with-stolen-bike-127459819.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/trfutui_1593451558.jpg

0 Response to "चोरी की बाइक के साथ अंतर जिला अपराधी धराया"

Post a Comment