कोरोना के 9 नए मरीज मिले संक्रमितों की संख्या 232 हुई
29 June, 2020
Comment
जिले में सोमवार को कोरोना के 9 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें राघोपुर के 5, सुपौल सदर, मरौना, निर्मली व प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के 1-1 नए मरीज शामिल हैं। इससे जिले में अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या 232 हो गई है। जबकि 204 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में जैसे-जैसे कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, ठीक उसी प्रकार कोरोना से जंग जितने वाले स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि जिले में सोमवार अपराह्न 3 बजे तक कुल 4676 कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपलिंग की गई है। इसमें 403 संदिग्धों की रिपोर्ट पेंडिंग है। कोविड केयर सेंटर से अबतक ठीक हुए 204 लोगों को सम्मान के साथ वापस घर भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/9-new-corona-patients-found-232-infected-127459803.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "कोरोना के 9 नए मरीज मिले संक्रमितों की संख्या 232 हुई"
Post a Comment