पानी बहाने के विवाद में किया मां-बेटी को जख्मी
29 June, 2020
Comment
लक्ष्मीपुर खूंटी के वार्ड 5 में सोमवार को बारिश के बाद पानी बहाने को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दूसरे पक्ष के लोगों ने जख्मी कर दिया। दोनों घायल को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए छातापुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां घायल मां-बेटी इलाजरत हैं। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष से कौशल्या देवी ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि पड़ोस के चंदन ठाकुर ने आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ अचानक उनके घर पर आ गए। इस दौरान मुझे और मेरी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के बाद घर में लूटपाट कर सभी लोग फरार हो गए। वहीं आवेदन के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chhatapur/news/mother-daughter-got-injured-in-water-dispute-127459823.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "पानी बहाने के विवाद में किया मां-बेटी को जख्मी"
Post a Comment