गजराढी गांव मेंलोहे की विद्युत पोल में करंट आने से भैंस मरी
12 June, 2020
Comment
कुदरा|थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराढी गांव में लोहे की विद्युत पोल में करंट आने से महादलित लालूराम की भैंस चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अपनी भैंस को चराने के लिए अपने गांव के बगल में ले गए थे, इसी बीच विद्युत पोल के सारे एलटी लाइन खींची गई थी,जो तार नीचे सरक कर विद्युत पोल में सट गया था। उसी समय उसी समय भैंस घास चरते-चरते विद्युत पोल में जा सटी। भैंस को छटपटाते देखकर भैंस पालक लालू राम ने भैंस बचाने का प्रयास करने की कोशिश किया। लेकिन विद्युत परवाह के झटके के कारण भाग खड़ा हुआ नहीं तो एक घटना और घटित होती। गुहार लगाने जब तक ग्रामीण जुट कर लाइन कटवाने का प्रयास किए तब तक भैंस मर चुकी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/buffalo-died-due-to-electric-current-of-melloha-in-gajradhi-village-127404412.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/
0 Response to "गजराढी गांव मेंलोहे की विद्युत पोल में करंट आने से भैंस मरी"
Post a Comment