Popular Posts

70 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक सवार तस्कर हुए गिरफ्तार

70 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक सवार तस्कर हुए गिरफ्तार

कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरिपुर मध्य विद्यालय के समीप पुलिस ने दो बाइक, महुआ शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोईलवर के थानाध्यक्ष पीके भास्कर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर सोन नद दियारा क्षेत्र से हरिपुर बांध के रास्ते बाइक पर लाद अवैध महुआ शराब ला रहे हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराना हरिपुर मध्य विद्यालय के पास पहुँची। जहाँ पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दो शराब तस्कर को पकड़ा। जिनके पास से दो बाइक पर लगभग 70 लीटर महुआ शराब ट्यूब में बंधा था, उसे जब्त किया। पुलिस ने बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर निवासी शराब तस्कर मुन्ना कुमार व विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 70 लीटर महुआ शराब, दो बाइक समेत दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/two-bike-riders-arrested-with-70-liter-mahua-liquor-127404409.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/13/

0 Response to "70 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक सवार तस्कर हुए गिरफ्तार"

Post a Comment