Popular Posts

केंद्रीय गृह मंत्री ने की वर्चुअल रैली में सूबे के नीतीश सरकार की सराहना

केंद्रीय गृह मंत्री ने की वर्चुअल रैली में सूबे के नीतीश सरकार की सराहना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा की पहली वर्चुअल रैली बिहार जन संवाद को संबोधित किया। सूबे के साथ साथ फारबिसगंज के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भी भाजपाइयों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए श्री शाह के संबोधन को सोशल मीडिया,टीवी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से गंभीरता पूर्वक सुना तथा आत्मसात करने की प्रतिबद्धता जताई। वर्चुअल रैली में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, स्थानीय विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केसरी,भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष सुराना, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु देवी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बिहार जन संवाद कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र के 110 शक्ति केंद्रों सहित 134 बूथ स्तर पर आयोजित किया गया था। उक्त संवाद कार्यक्रम में मोदी सरकार के एक साल पूरा होने के बाद सरकार के कामकाज की रिपोर्ट के साथ ही केन्द्र की उपलब्धियों तथा नीतीश कुमार की सरकार की सराहना की गई। हालांकि वैश्विक कोरोना काल में आयोजित रैली को राजनीतिक रैली बता कर विपक्ष को करारा जवाब दिया गया। वही गृह मंत्री ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जनता कर्फ्यू को स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाने की बात कहते हुए स्टे होम, थाली व घंटी बजाने, दीया जलाने,कोरोना वारियर्स पर फूलों की वर्षा आदि की चर्चा करते हुए इसे पॉलिटिकल प्रोपगंडा नही बल्कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने की बात को भाजपाइयों ने जमकर सराहना किया। मौके पर दिलीप मेहता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु देवी, प्रदेश नेत्री बीणा देवी, शिवानी सिंह, निलिमा साहा, नगर अध्यक्ष चांदनी सिंह, शिवली रंजन, प्रो.गणेश ठाकुर, प्रेम मिश्रा, जुबेर आलम, राहिल खान आदि थे।

कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का संबोधन सुना

बथनाहा | भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार संध्या को नयी दिशा नयी गति और नयी तकनीक के माध्यम से बथनाहा स्थित कोशी योगा क्लब के प्रांगण व बथनाहा बस्ती में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार जन संवाद कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल संबोधन को देखा। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजपा जिला मंत्री रोहित यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निहाल डालमिया एवं उपमुख्य पार्षद मोती खान भी उपस्थित थे। रैली के बाद सशक्त बिहार और समृद्ध बिहार बनाने के लिए सागर्भित विचारों को आत्म सात कर जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वर्चुअल रैली के माध्यम से अररिया संपूर्ण बिहार के 45 संगठनात्मक जिला के 70 हजार से अधिक बुथों पर लगभग 2 लाख लोगों से अधिक कार्यकर्ता पार्टी समर्थक समेत आम जनता के बीच अपने विचार को पहुचाने का काम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एशियन गेस्ट हाउस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार जन संवाद कार्यक्रम को सुनते सांसद प्रदीप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/union-home-minister-praises-nitish-sarkar-of-the-state-in-a-virtual-rally-127386693.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/app070601img-20200607-wa0120_1591571679.jpg

0 Response to "केंद्रीय गृह मंत्री ने की वर्चुअल रैली में सूबे के नीतीश सरकार की सराहना"

Post a Comment