Popular Posts

रंगदारी मांगने के मामले में मुखिया व डीलर ने किया केस

रंगदारी मांगने के मामले में मुखिया व डीलर ने किया केस

डेढुआ पंचायत के मुखिया व बेंगा पंचायत के पीडीएस डीलर ने रविवार को बरदाहा सिकटी थाना में विजय राठौर पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में बरदाहा सिकटी पुलिस ने दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है। यहां बता दे कि बिजय राठौर को शनिवार की रात डकैती की योजना बनाते हुए बौंसी पुलिस थाना ने गिरफ्तार किया है।
डेढुआ पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ मंडल ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मेरे मोबाइल नंबर 8084656599 पर 7050725673 पर बार बार फोन पर धमकी दे रहा था कि मैं बिजय राठौर बोल रहा हूं। एक लाख की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। है वहीं बेंगा पंचायत के करहबाडी वार्ड नंबर दो के पीडीएस डीलर शां‍ति लाल राम ने आरोप लगाया है कि एक वर्ष पूर्व मेरे मोबाइल नंबर 7322992391 पर एक नंबर से फोन आया और धमकी गालीगलौज देते हुये बोला की मैं बिजय राठौर बोल रहा हूं एक लडका जायेगा उसे रंगदारी का रूपया दे देना। एक दिन बाद एक लडका आया जिसका नाम सुमन पासवान पिता सूर्यानंद पासवान सिकटी थाना क्षेत्र के गदहाकाट गांव निवासी को 9 हजार रुपया दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/siktti/news/in-case-of-asking-extortion-the-head-and-the-dealer-filed-a-case-127386678.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/

0 Response to "रंगदारी मांगने के मामले में मुखिया व डीलर ने किया केस"

Post a Comment