Popular Posts

ताला तोड़कर नकदी और सामानाें की हुई चोरी

ताला तोड़कर नकदी और सामानाें की हुई चोरी

बिहारीगंज के तुलसिया पंचायत अंतर्गत वार्ड 2 निवासी दीपक कुमार यादव के घर का ताला तोड़कर चोर ने नकदी, आभूषण, अटैची व अन्य सामान की चोरी कर ली। गृहस्वामी के पुत्र ने बताया कि पिता के कमरे में ताला लगाकर वे सभी सो गए थे। सुबह उठने पर चोरी का पता चला। खोजने पर बांस के बारे में टूटा हुआ अटैची व अन्य सामग्री बिखरा हुआ मिला। वहीं ग्रामीण केशव कुमार ने बताया कि इसके अलावा चोर ने उसी के पड़ोसी बिजेंद्र यादव, जतन यादव एवं संजीत मंडल के घर में भी चोरी करने का असफल प्रयास किया। लेकिन घरवाले के जाग जाने से चोर फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/bihariganj/news/cash-and-baggage-stolen-by-breaking-the-lock-127434561.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/

0 Response to "ताला तोड़कर नकदी और सामानाें की हुई चोरी"

Post a Comment